Dhurandhar becomes most pirated movie: हम सभी लोगों ने सुना है कि इंसान को जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा मना किया जाता है, उसे करने की चाह उतनी ही बढ़ती चली जाती है। अब हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर को ही ले लीजिए, जिसमें पाकिस्तान के ल्यारी शहर की कहानी दिखाई गई है। फिल्म धुरंधर में भले ही पाकिस्तान की सबसे बड़ी गैंगवॉर की कहानी हो लेकिन इसे वहीं पर बैन किया गया है। यही कारण है कि पाकिस्तान के सिनेमाप्रेमी इसे थिएटर्स में नहीं देख पा रहे हैं लेकिन क्या इसकी वजह से पाकिस्तानी सिनेमाप्रेमियों की पहुंच से रणवीर सिंह की धुरंधर दूर है? इसका जवाब है बिल्कुल भी नहीं क्योंकि भले ही पाकिस्तान के लोग धुरंधर को थिएटर में न देख पा रहे हो लेकिन वो इसे डाउनलोड करके अपने-अपने लैपटॉप पर खूब देख रहे हैं। अगर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर ने पाकिस्तान में बिना रिलीज हुए ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला है, जो अब तक शाहरुख खान की रईस और रजनीकांत-अक्की की 2.0 को नाम था। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection: 13वें दिन भी कायम है 'धुरंधर' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर किया बंपर कलेक्शन)
धुरंधर ने पाकिस्तान में बनाया खास रिकॉर्ड
अगर आप लोग सोच रहे हो कि ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है जो धुरंधर ने बिना रिलीज हुए ही पाकिस्तान में बना डाला है तो वो है सबसे बड़ी पायरेटिड मूवी का। अब ये तो आप सभी जानते हैं कि पायरेसी सिनेजगत का सबसे बड़ा सच है, जिसकी वजह से कई फिल्मों को करोड़ों का नुकसान होता है। धुरंधर को भी इसकी मार झेलनी पड़ रही है लेकिन पाकिस्तान में इसने पायरेसी के चलते रईस और 2.0 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना स्टारर की कायल हुईं प्रीति जिंटा, कहा, 'यह सभी देशभक्तों के लिए...')
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को गलत तरह से डाउनलोड करके खूब देखा जाता है। रईस और 2.0 जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं तब पाकिस्तानियों ने इन्हें खूब डाउनलोड किया था और इनका लुत्फ उठाया था। इन फिल्मों के बाद धुरंधर ही वो मूवी है, जिसके लिए पाकिस्तानी दर्शक बेचैन हो उठे हैं और अब तक लगभग 2 मिलियन बार डाउनलोड कर चुके हैं।
अगर पाकिस्तान में रिलीज होती धुरंधर तो कितने का कारोबार करती?
ट्रेड पंडितों ने आईएएनएस द्वारा जारी की गई ये रिपोर्ट देखने के बाद अंदाजा लगाया है कि अगर धुरंधर पाकिस्तान में रिलीज होती और वहां के दर्शक इसे पायरेसी से नहीं बल्कि थिएटर में देखते तो ये बड़े ही आराम से 50-60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेती। भले ही धुरंधर के खाते में पाकिस्तानी कमाई न जुड़ पायी हो लेकिन इसके बावजूद भी ये ग्लोबली 700 करोड़ रुपये की कमाई पार करने वाली है। धुरंधर बिना पाकिस्तान के भी हिट है लेकिन क्या पाकिस्तान के सिनेप्रेमियों की भूख धुरंधर के बिना शांत है? इसका जवाब है बिल्कुल भी नहीं।
