बॉलीवुड

Dhurandhar: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना स्टारर की कायल हुईं प्रीति जिंटा, कहा, 'यह सभी देशभक्तों के लिए...'

Preity Zinta Praise Dhurandhar: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने इस मूवी के लिए अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर किया है।

Image

Pics Credit: Instagram

Preity Zinta Praise Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की दर्शकों के अंदर अलग ही हाइप बनी हुई है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों का 'धुरंधर' को भरपूर प्यार मिल रहा है। धीरे-धीरे अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर को देखना शुरू कर दिया है। कई सेलेब्स से लगातार तारीफों मिलने के बाद अब प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने भी 'धुरंधर' को देखने के बाद अपने विचार साझा किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि रणवीर सिंह ने इस मूवी को लेकर क्या कहा है।

'धुरंधर' की प्रीति जिंटा ने की तारीफ

प्रीति जिंटा ने अपने एक्स अकाउंट पर धुरंधर देखने के बाद लिखा, 'रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन सहित कलाकारों का रॉ एंड रियल अभिनय देखने को मिला है। मुझे इसका इमोशनल और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक बहुत पसंद आया है। आदित्य धर ने कमाल का निर्देशन किया है। फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत की और यह दिल छू लेने वाली है।'

प्रीति जिंटा ने यह भी मेंशन करते हुए कहा कि यह फिल्म नहीं बल्कि हर उन इंसान के लिए लव लैटर है, जो देशभक्ति की भावना रखता है। 3.30 घंटे आप इस फिल्म से नजरें नहीं हटा पाते हैं। प्रीति इस मूवी को दोबारा देखने वाली हैं। प्रीति जिंटा से पहले ऋतिक रोशन, सामंथा, अल्लू अर्जुन और अक्षय कुमार सहित कई सेलेब्स ने 'धुरंधर' की तारीफों के पुल बांधे हैं। खास बात यह है कि यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 और वर्ल्डवाइड पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article