Dhurandhar Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कमाई को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। अब फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धरंधर की 13वें दिन की कमाई कितने करोड़ रुपये रही है।
ये भी पढ़ें: 400 करोड़ी हुई 'धुरंधर'
अब भी कायम है 'धुरंधर' का जलवा
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 13 दिन हो गए हैं, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 437.25 करोड़ रुपये हो गई है। कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि 13वें दिन की कमाई के आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने अभी बाकी है जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की 13वें दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
