वर्ल्ड सिनेमा

Amar Singh Chamkila को एमी अवॉर्ड्स में मिला नॉमिनेशन, दिलजीत दोसांझ ने किया इम्तियाज अली का शुक्रिया

  • Authored by: अभय
  • Updated May 9, 2026, 01:48 PM IST

Amar Singh Chamkila Two Emmy Nominations: फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की सुपरहिट बायोपिक अमर सिंह चमकिला (Amar Singh Chamkila) ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में दो नॉमिनेशन हासिल कर लिए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस खबर पर दिलजीत दोसांझ ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Image Source: Netflix

Amar Singh Chamkila Two Emmy Nominations: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी लीड रोल वाली फिल्म अमर सिंह चमकिला (Amar Singh Chamkila) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद ओटीटी पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया था। इन सब के बाद फिल्म अमर सिंह चमकिला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म अमर सिंह चमकिला को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में दो नॉमिनेशन मिले हैं। इस खबर को लेकर बी-टाउन में जमकर चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म को किन दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

'अमर सिंह चमकिला' को मिला एमी अवॉर्ड्स नॉमिनेशन

एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म अमर सिंह चमकिला एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म अमर सिंह चमकिला को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में मिले दो नॉमिनेशन। इस खबर के सामने आने के बाद इसको सोशल मीडिया पर फिल्म अमर सिंह चमकिला की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म अमर सिंह चमकिला फिल्म बेस्ट परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर (Diljit Dosanjh) और TV मूवी/मिनी-सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है। आपको बता दें कि फिल्म अमर सिंह चमकिला 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई इसे इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी लीड रोल में थी। ये फिल्म अमर सिंह चमकिला, जो 1980s के कंट्रोवर्शियल पंजाबी सिंगर थे उनकी की जिंदगी पर बेस्ड है।

दिलजीत दोसांझ ने कही ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ ने कहा कि 'मुझे बहुत सम्मान महसूस हो रहा है कि अमर सिंह चमकिला, एक पंजाबी आर्टिस्ट, को ऐसे प्रतिष्ठित स्टेज जैसे इंटरनेशनल एमी पर पहचाना जा रहा है और दुनिया भर में उनकी बात हो रही है। ये नॉमिनेशन सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि चमकिला की पूरी विरासत के लिए है। मैं इम्तियाज अली सर को शुक्रिया कहता हूं कि उन्होंने मुझे इस रोल के लिए चुना।' दिलजीत दोसांझ की फिल्म अमर सिंह चमकिला को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में मिले नॉमिनेशन पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article