एंटरटेनमेंट

Janhvi Kapoor Upcoming Movie: जाह्नवी कपूर ने मम्मी श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर से जुड़े सीक्रेट्स का किया था खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 02:34 PM IST

janhvi kapoor Latest Interview: 25 साल की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने माता-पिता के सीक्रेट खोलने की वजह से सुर्खियों में आईं हैं। जाह्नवी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने घर का वो हिस्सा बताया है, जो बोनी कपूर का सबसे पसंदीदा है। अदाकारा ने यह भी बताया कि मां श्रीदेवी ने बोनी के सिगरेट पीने की लत को छुड़ाने के लिए क्या बड़ा कदम उठाया था।

Image

जाह्नवी कपूर ने अपने माता-पिता के बारे में किया खुलासा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई स्थित घर का वीडियो शेयर कर जाह्नवी ने पिता का सीक्रेट खोला
  • बोनी कपूर की फेवरेट जगह बाथरूम है, वह अपना बाथरूम हर किसी को दिखाते हैं
  • बोनी की सिगरेट की लत छुड़वाने के लिए श्रीदेवी ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था

Janhvi Kapoor New Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 5 साल पूरे कर चुकीं जाह्नवी कपूर के लिए 2022 कुछ खास नहीं रहा है। अदाकारा की 2023 में कई फिल्में आ रहीं हैं। इसमें करण जौहर की भी एक फिल्म है। एक्ट्रेस हाल ही में अपने पैरेंट्स के बारे में कुछ खुलासा करके सुखियों में आ गई हैं। वह अपने पिता से काफी प्यार करती हैं। अक्सर वह अपने पिता के साथ इवेंट और इंटरव्यू में नजर आती हैं। मां श्रीदेवी के भी जाह्नवी बेहद करीब थी। डेब्यू फिल्म 'धड़क' की स्क्रीनिंग पर जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तस्वीर लेकर पहुंचीं थीं। श्रीदेवी की मौत से पहले जाह्नवी अक्सर अपनी मां के साथ इवेंट और फिल्म शूट पर जाती थीं। अब हाल में जाह्नवी ने अपने माता-पिता से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जाह्नवी कपूर ने हाल ही में चेन्नई स्थित अपने घर का वीडियो शेयर किया था। यह घर उनके लिए खास है क्योंकि इसे श्रीदेवी ने खरीदा था। यह श्रीदेवी की पहली प्रॉपर्टी थी। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया की लीकेज के चलते यह प्रॉपर्टी खराब हो गई थी। फिर मां के निधन के बाद पिता बोनी कपूर ने इसे फिर से सुसज्जित करवाया।

इस दौरान वीडियो में एक्ट्रेस अपनी मासी और कजिन को भी दिखाती हैं। वीडियो में पिता बोनी भी नजर आते हैं। फिर जाह्नवी एक बेडरूम दिखाती हैं। शादी से पहले यह कमरा श्रीदेवी का था। फिर जाह्नवी एक और कमरे में जाती है, जो पिता बोनी कपूर का है। कुछ काम में व्यस्त हो जाने पर बोनी वहां से हट जाते हैं, तभी जाह्नवी कमरे के बाथरूम के बारे में बात करती हैं। वो कहती हैं पापा को बाथरूम से काफी प्यार है। वो अपना बाथरूम हर किसी को दिखाते हैं। पापा को अपने बाथरूम पर गर्व है।

बोनी की सिगरेट की लत छुड़वाने के लिए श्रीदेवी बन गईं थीं वेजिटेरियन

जाह्नवी ने बताया कि पापा को सिगरेट की पीने की लत लग गई थी। यह फिल्म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' की मेकिंग के समय की बात है। तब पूरा परिवार जुहू वाले घर में रहता था। पापा के सिगरेट पीने की लत छुड़वाने के लिए मां, जाह्नवी और खुशी कई तरह के काम करते थे। जाह्नवी और खुशी अक्सर बोनी के सिगरेट पर टूथपेस्ट डाल दिया करते थे। वहीं, श्रीदेवी को डॉक्टर ने नॉनवेज खूब खाने की सलाह दी थी क्योंकि वह बेहद कमजोर हो गईं थीं। बोनी की सिगरेट की लत छुड़वाने के लिए श्रीदेवी ने नॉनवेज खाना बंद कर दिया था। बोनी कहते थे की तुम्हें नॉनवेज अधिक खाने की जरूरत है, वह पत्नी के सामने गिड़गिड़ाते भी थे की नॉनवेज खाओ। इस पर श्रीदेवी कहती थीं की तुम पहले सिगरेट पीना छोड़ दो। हालांकि बोनी ने तब सिगरेट पीना नहीं छोड़ा था।

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म

इस साल जाह्नवी कपूर ने दो फिल्में की हैं। एक्ट्रेस फिल्म 'मिली' और 'गुड लक जेरी' में नजर आई हैं। 2023 में जाह्नवी की पांच फिल्मों की रिलीज डेट तय हो चुकी है। वह नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में दिखेंगी। फिल्म सात अप्रैल को रिलीज होनी है। फिल्म 'तख्त में भी जाह्नवी हैं। यह करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो फिलहाल होल्ड पर है। संजय त्रिपाठी की फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' में जाह्नवी में अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म जून में रिलीज होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article