Sai Pallavi to play Sita in Ramayana: बॉलीवुड फिल्म निर्माता मधु मंटेना की मेगा बजट मूवी रामायण काफी लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई है। मधु मंटेना रामायण को बहुत बड़े स्तर पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसकी कास्टिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रामायण में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) दिखाई देंगे। मेकर्स ने जहां रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार के लिए साइन किया है, तो वहीं ऋतिक रोशन को दर्शक रावण के किरदार में देखेंगे। इन दोनों कलाकारों के बाद मेकर्स ऐसी हसीना की तलाश कर रहे थे, जो सीता का किरदार निभा पाए। लेटेस्ट बज की मानें तो रामायण मेकर्स की ये खोज साउथ अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) पर जाकर खत्म हुई है।
साई पल्लवी ने करीना-दीपिका के जबड़े से निकाली रामायण
साई पल्लवी से पहले रामायण के साथ दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान के नाम जुड़ रहे थे। बताया जा रहा था कि मेकर्स बॉलीवुड की इन दोनों हसीनाओं में से किसी एक को सीता के किरदार में साइन करने की सोच रहे हैं, लेकिन लगता है कि इनमें से किसी से बात नहीं बनी है, जिसके बाद मेकर्स ने साउथ अदाकारा साई पल्लवी का रुख किया है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने पहले कभी साथ में काम नहीं किया है। ये दोनों अपनी-अपनी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। जब रणबीर-साई पहली बार पर्दे पर साथ आएंगे तो दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में जाना लाजमी है।
रणबीर कपूर के लिए काफी अच्छा रहा है 2022
कलाकार रणबीर कपूर के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। इस साल वो एक प्यारी सी बच्ची के पिता बने हैं और उन्होंने बॉलीवुड को सबसे बड़ी हिट फिल्म ब्रह्मास्त्र दी है। फिल्म ब्रह्मास्त्र ने साल 2022 में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आई हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई है। देखना दिलचस्प रहेगा कि रामायण में रणबीर-साई पल्लवी की जोड़ी दर्शकों को कैसी लगती है।
