वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 के कंफर्म कंटेस्टेंट बने शहजादा धामी! बातों-बातों में कह गए- मैं उस चीज के लिए तैयार हूं...

YRKKH Actor Shehzada Dhami Breaks Silence On Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे लेकर खबर आई थी कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शहजादा धामी कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं। इस बात पर अब खुद शहजादा धामी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में दिखेंगे शहजादा धामी

YRKKH Actor Shehzada Dhami Breaks Silence On Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' जल्द ही जियो सिनेमा प्रीमियम पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बिग बॉस ओटीटी 1 और बिग बॉस ओटीटी 2 के हिट होने के बाद अब लोग 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूं तो शो के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन बताया जा रहा था कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान का रोल अदा कर चुके शहजादा धामी (Shehzada Dhami) शो के लिए कंफर्म हो चुके हैं। हालांकि इन खबरों पर अब खुद शहजादा धामी ने चुप्पी तोड़ी है।

शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने 'इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स' के दौरान अपने कमबैक और 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सिलसिले में बात की। उनसे पूछा गया था कि क्या वह सच में 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बन रहे हैं। इसपर उन्होंने जवाब दिया, "वो मेरा निजी फैसला रहेगा। तब देखेंगे कि मेरा मूड कैसा है। मुझे वो अच्छा लगता है या नहीं। वो उस वक्त पता चलेगा कि मैं उस चीज के लिए तैयार हूं या नहीं।" शहजादा धामी के बयान से पता चलता है कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़ी चीज को गुप्त ही रखना चाहते हैं।

शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने टीवी पर अपने कमबैक के सवालों को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "कुछ भी लूंगा, कुछ भी करूंगा तो आपको पता चल जाएगा। आपके सामने आ जाएगा। आप देख ही लोगे।" बता दें कि शहजादा धामी को लेकर कहा जा रहा था कि वह 'सुहागन चुड़ैल' में नजर आएंगे। लेकिन बाद में वो रोल भी जैन इबाद खान को मिल गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article