वेब सीरीज

Year-Ender 2023: जाने जान से लेकर कटहल तक, इस साल रिलीज हुई 5 बड़ी OTT फिल्में नहीं देखीं तो क्या देखा, इस प्लेटफॉर्म पर हैं अवेलेबल

Year-Ender 2023: इस साल कुछ फिल्में ऐसी बनी जिन्होंने पूरे साल ओटीटी के साथ-साथ हमारे दिलों पर भी राज किया है। आइए साल के अंत में इस साल यानि 2023 की ऐसी ही कुछ सर्वश्रेष्ट ओटीटी फिल्मों पर चर्चा करते हैं, जिन्होंने अपनी कहानी-किस्से से हम सभी को प्रभावित किया है।

Image

Year-Ender 2023

Year-Ender 2023: इस साल सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पलेटफॉर्म पर बहुत सी फिल्में रिलीज हुई है। कुछ फिल्मों की कहानियाँ लोगों के चेहरों पर मुस्कान दे गई तो वहीं कुछ फिल्मों ने हमारे दिलों-दिमाग पर डेरा डाल दिया। इसके अलावा कुछ फिल्में ऐसी बनी जिन्होंने पूरे साल ओटीटी के साथ-साथ हमारे दिलों पर भी राज किया है। ओटीटी ने लो बजट फिल्मों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है, जिससे उन्हें भी भीड़ में आगे बढ़ने का और खुद को साबित करने का मौका मिला है। आइए इस साल यानि 2023 की ऐसी ही कुछ सर्वश्रेष्ट ओटीटी फिल्मों पर चर्चा करते हैं, जिन्होंने अपनी कहानी-किस्से से हम सभी को प्रभावित किया है।

1. गुलमोहर

मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर और सिमरन द्वारा अभिनीत यह फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। फिल्म की कहानी की बात करें तो बत्रा परिवार कई वर्षों से अपने घर, "गुलमोहर" में रहता है। चूंकि विला को एक नई ऊंची इमारत के लिए ध्वस्त किया जाना है, तो मूवर्स के सामान पैक करने से पहले परिवार एक आखिरी उत्सव के लिए इकट्ठा होता है। इस फिल्म की कहानी के साथ उसका भाव बहुत ही अच्छे तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

2. सिर्फ एक बंदा काफी है

हमेशा की तरह मनोज वाजपेयी ने अपने अभिनय से हम सभी को प्रभावित किया है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो सेशन कोर्ट के नियमित वकील एडवोकेट पीसी सोलंकी ने न्याय के लिए पांच साल तक अकेले ही लड़ाई लड़ी। वह एक नाबालिग से जुड़े मामले में सच्चाई के लिए खड़े रहे, जिस पर एक शक्तिशाली, धोखेबाज बाबा ने हमला किया था। यह फिल्म जी 5 पर उपलब्ध है।

3. जाने जान: इस फिल्म में करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। कहानी की बात करें तो एक अकेली माँ एक आपराधिक जाँच में शामिल हो जाती है। उसका पड़ोसी, एक कुशल गणित शिक्षक, सहायता प्रदान करता है। इस बीच, एक दृढ़ पुलिस अधिकारी मामले की गहन जांच करता है। यह फिल्म नेटफलिक्स पर उपलब्ध है।

4. एक कटहल रहस्य: नेटफलिक्स पर उपलब्ध कटहल फिल्म में सन्याय मल्होत्रा, विजय राज और राजपाल यादव हैं। कहानी की बात करें तो एक स्थानीय राजनेता का बहुमूल्य कटहल चोरी हो गया है। एक पुलिसकर्मी अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए असामान्य मामले को उठाती है।

5. अपूर्वा: तारा सुतारिया, राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी द्वारा अभिनीत यह फिल्म डीजनी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो अपूर्वा ने चंबल में अपहरण किए जाने के बाद डकैतों के एक कुख्यात गिरोह को चतुराई से मात दी यह दिखाया गया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article