Chor Nikal ke Bhaga 2: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई चोर निकल के भागा को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सनी कौशल( Sunny Kaushal) और यामी गौतम( Yami Gautam) की इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म ने न सिर्फ़ अच्छे व्यूज बटोरे बल्कि अपनी अनोखी कहानी से सबको चौंका दिया। अब दोनों कलाकार एक बार फिर इसके सीक्वल में साथ नजर आने वाले हैं। जी हां इस फिल्म का पार्ट 2 बन रहा है। जिसके लिए यामी गौतम और सनी कौशल तैयारी कर रहे हैं।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोर निकल के भागा 2 की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और मेकर्स साल 2025 के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने का प्लान कर रहे हैं। इस बार कहानी और भी दिलचस्प होगी, क्योंकि यह समुद्र के बीच एक क्रूज़पर होने वाली हाई-प्रोफ़ाइल डकैती के इर्द-गिर्द घूमेगी। एक सूत्र ने यह भी बताया कि पहली फिल्म की तरह यह सीक्वल भी सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर होगा। जहाँ पहली किस्त में कहानी प्लेन हाईजैकिंग के इर्द-गिर्द घूमती थी, वहीं इस बार समुद्र के बीच होने वाली डकैती कहानी को और रोमांचक बना देगी।
सनी कौशल( Sunny Kaushal) और यामी गौतम( Yami Gautam) अपने-अपने किरदारों में वापसी करेंगे। वहीं, बाकी कास्ट को लेकर अभी काम चल रहा है और मेकर्स फिल्म में और भी दमदार कलाकारों को जोड़ने की कोशिश में हैं। हमने सुना है कि सीक्वल की शूटिंग इन्टरनेशनल समुन्द्री इलाकों में होगी, जहाँ दिनेश विजान और उनकी टीम एक लंबे शेड्यूल के लिए एक क्रूज किराए पर ले रहे हैं। पहला भाग, जो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल था, अब इसके सीक्वल को सिनेमाघरों में रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है। सूत्र ने बताया, "इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का इरादा है।"
