वेब सीरीज

New OTT Release This Weekend: सस्पेंस से भरी इन फिल्मों-सीरीज से दिमाग में होगा धमाका, वीकेंड पर मचेगा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2025, 02:33 PM IST

Latest OTT Release This Weekend (14 November To 16 November): इस वीकेंड टफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) समेत और भी ओटीटी प्लेटफॉर्म कई फिल्में और सीरीज धमाल मचाने वाली हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

Image

Image Source: IMDb

OTT Release This Weekend (14 November To 16 November): वीकेंड पर OTT का फुल एंटरटेनमेंट लाइनअप तैयार है। ओटीटी पर इस वीकेंड पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। ये धांसू फिल्में और सीरीज आपको वीकेंड पर एकदम बोर नहीं होने देंगी। इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) समेत और भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं इस वीकैंड कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

वीकेंड ओटीटी रिलीज़ की पूरी लिस्ट यहाँ से दखें

फिल्म / वेब सीरीज़ का नामओटीटी प्लेटफॉर्मरिलीज़ डेटकहानी
रासिक वर्ल्ड रिबर्थ (Jurassic World Rebirth)जियो हॉटस्टार (JioHotstar)14 नवंबर 2025एक फार्मा कंपनी के मालिक मार्टिन क्रेब्स की कहानी, जो दिल की बीमारी रोकने के लिए डायनासोर की हड्डियों से दवा बनाने की कोशिश करता है।
इंस्पेक्शन बंगला (Inspection Bungalow)जी5 (ZEE5)14 नवंबर 2025एक हॉरर कॉमेडी सीरीज़ जिसमें सब-इंस्पेक्टर विष्णु अपने पुलिस स्टेशन को भूतिया इंस्पेक्शन बंगले में शिफ्ट करता है, जहाँ डरावनी घटनाएं घटती हैं।
जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)नेटफ्लिक्स (Netflix)14 नवंबर 2025अक्षय कुमार और अरशद वारसी की लीगल कॉमेडी फिल्म, जहाँ दो जॉली एक लैंड डिस्प्यूट केस में आमने-सामने होते हैं।
निशांची (Nishaanchi)प्राइम वीडियो (Prime Video)14 नवंबर 2025जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू की कहानी, जो अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ बैंक डकैती की प्लानिंग करते हैं।
अविहितम (Avihitham)जियो हॉटस्टार (JioHotstar)14 नवंबर 2025केरल के गांव की कहानी, जहाँ एक व्यक्ति दोस्तों के साथ घूमने के बाद लौटते समय एक रहस्यमयी घटना का सामना करता है।
इगो (Ego)ईटीवी विन (ETV Win)15 नवंबर 2025गोपी नाम के युवक की कहानी जो अपनी प्रेमिका को साबित करना चाहता है कि वह किसी और से बेहतर जीवनसाथी है।
इन योर ड्रीम्स (In Your Dreams)नेटफ्लिक्स (Netflix)14 नवंबर 2025दो बच्चों की कहानी जो सैंडमैन को ड्रीम वर्ल्ड में ढूंढते हैं, जहाँ उनके जादुई सपने सच होने लगते हैं।

रासिक वर्ल्ड रिबर्थ (Jurassic World Rebirth)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)

रासिक वर्ल्ड रिबर्थ रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025

रासिक वर्ल्ड रिबर्थ कहानी: दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक मार्टिन क्रेब्स (रुपर्ट फ्रेंड) के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसी दवा बनाना चाहता है, जो दिल की बीमारी रोक सके। इसके लिए एक टीम बनाई जाती है क्योंकि इस दवा के लिए डायनासोर की पुरानी हड्डियों से खास जीन चाहिए होते हैं।

इंस्पेक्शन बंगला (Inspection Bungalow)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

इंस्पेक्शन बंगला रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025

इंस्पेक्शन बंगला कहानी: ये एक हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज है। इसमें सब-इंस्पेक्टर विष्णु (शबरेश वर्मा) अपनी पुलिस स्टेशन को एक हॉन्टेड फॉरेस्ट इंस्पेक्शन बंगले में शिफ्ट करता है, जहां भूतिया घटनाएं, मर्डर्स और दशकों पुराना राज खुलता है।

जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

जॉली एलएलबी 3 रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025

जॉली एलएलबी 3 कहानी: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की लीगल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दो जॉली (जॉली मिश्रा और जॉली त्यागी) एक लैंड डिस्प्यूट केस में भिड़ते हैं। इस बार फिर में डबल मजा देखने को मिलने वाला है।

निशांची (Nishaanchi)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)

निशांची रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025

निशांची कहानी: इसकी स्टोरी जुड़वां भाइयों, बबलू और डबलू की है, जो कानपुर में रहते हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बैंक डकैती करते हैं, जिसमें बबलू पकड़ा जाता है। इसके बाद फिल्म नए मोड पर जाती है।

अविहितम (Avihitham)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)

अविहितम रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025

अविहितम कहानी: इसकी स्टोरी केरल के एक गांव में सेट है, जहां एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ घूमने के बाद घर लौटते समय एक घटना का सामना करता है। जिसके बाद सब कुछ बदल जाता है।

इगो (Ego)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: ETV Win

इगो रिलीज डेट: 15 नवंबर 2025

इगो कहानी: फिल्म की स्टोरी गोपी (आशीष राज) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गांव में लवर इंदु (सिमरन शर्मा) को साबित करने की कोशिश करता है कि वो उससे बेहतर किसी और को ढूंढ सकता है।

इन योर ड्रीम्स (In Your Dreams)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

इन योर ड्रीम्स रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025

इन योर ड्रीम्स कहानी: 12 साल की स्टीवी (जोली होआंग-रैप्पापोर्ट) और 8 साल का भाई एलियट (इलियास जानसेन) एक मैजिकल पिक्चर बुक से सैंडमैन (ओमिद डजालीली) को ड्रीम वर्ल्ड में ढूंढते हैं, जहां परिवार की परफेक्ट इमेज बनाने के लिए क्रेजी ड्रीम्स सच होते हैं।

वीकेंड पर मचेगा धमाल

वीकेंड पर रिलीज होने वाली ये फिल्में और सीरीज आपको एक अलग दुनिया में ले जाएंगी। इन फिल्मों और सीरीज को देखने के बाद आपकी वीकेंड एकदम मस्त जाने वाला है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article