वेब सीरीज

विक्रांत मैसी ने शुरू की राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज, गोवा में लगा सेट

अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग गोवा में शुरू कर दी है। राजकुमार हिरानी ने अब तक बॉलीवुड को कई सारी हिट फिल्में दी हैं लेकिन ओटीटी के लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं बनाया है। विक्रांत मैसी की वेब सीरीज के साथ राजकुमार हिरानी ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं।

Image

Vikrant Rajkumar

अभिनेता विक्रांत मैसी ने पिछले कुछ समय में कई सारी शानदार कहानियां दर्शकों को दी हैं। इन कहानियों ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया है बल्कि फिल्म क्रिटीक्स को भी प्रभावित किया है। विक्रांत मैसी की शानदार अदाकारी का ही नतीजा है कि राजकुमार हिरानी जैसे डायरेक्टर भी उनके साथ हाथ मिला रहे हैं। ताजा खबर के अनुसार, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें विक्रांत मैसी काम करते दिखाई देंगे। विक्रांत मैसी और राजकुमार हिरानी ने इस वेब सीरीज के लिए पहली बार हाथ मिलाया है, जिस कारण दर्शकों को इस प्रोजेक्ट से बहुत सारी उम्मीदें हैं।

गोवा में चल रही है राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग गोवा में चल रही है। राजकुमार हिरानी ने दर्शकों को कई सारी हिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने उन्हें जीने का फलसफा सिखाया है लेकिन यह पहला मौका है जब राजकुमार हिरानी किसी वेब सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस वेब सीरीज से राजकुमार हिरानी ओटीटी डेब्यू करेंगे। मीडिया में सामने आई जानकारी की मानें तो राजकुमार हिरानी की अपकमिंग वेब सीरीज की कहानी महामारी के आसपास घूमती दिखाई देगी। राजकुमार हिरानी हमेशा से ही वो मुद्दे उठाते रहे हैं, जो समाज पर असर डालते हैं। अपनी अपकमिंग वेब सीरीज से भी वो समाज को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर बात करते दिखाई देंगे।

एवरेज रही थी राजकुमार हिरानी की आखिरी फिल्म डंकी

राजकुमार हिरानी ने अपनी आखिरी फिल्म शाहरुख खान के साथ बनाई थी, जिसका नाम डंकी था। फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी लेकिन इसे क्रिटीक्स और दर्शकों ने एवरेज घोषित किया था। फिल्म डंकी का विषय कमाल का था लेकिन इसके स्क्रीनप्ले में राजकुमार हिरानी से चूक हो गई, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article