वेब सीरीज

The Ba***ds of Bollywood: प्रेग्नेंट Katrina Kaif को घर छोड़ गए Vicky Kaushal!! ब्लैक सूट में बिखेरे जलवे

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Kahn) के डेब्यू शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) का बीती रात प्रीमियर रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में विक्की कौशल का नाम भी शामिल रहा, जो बिना कैटरीना कैफ के इवेंट में शिरकत करते दिखाई दिए। विक्की को अकेले देखकर ये बातें तेज हो गई हैं कि उनकी पत्नी कैटरीना प्रेग्नेंट हैं।

Image

Image Source: The Ba***ds of Bollywood

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बीती रात अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Kahn) के डेब्यू शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीमियर आयोजित किया, जिसमें शिरकत करने के लिए इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े सितारे पहुंचे। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े किसी भी एक्टर या डायरेक्टर का नाम लीजिए, वो बीती रात द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर में चार चांद लगाता दिखाई दिया। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में शामिल होने वाले लोगों में विक्की कौशल का नाम भी शामिल रहा, जो ब्लैक रंग के सूट में इवेंट अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। विक्की कौशल का स्टाइलिश अवतार इंटरनेट पर चर्चा का विषय है, इसके साथ-साथ इंटरनेट पर एक और चीज चर्चा में है और वो कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी है।

बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बॉलीवुड के दूसरे कपल्स की तरह इस कपल ने भी फैमिली प्लानिंग कर ली है। इस खबर के चंद दिनों बाद ही विक्की कौशल अकेले द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीमियर अटेंड करते दिखाई दिए। इसके बाद ये बातें तेज हो गई हैं कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं।

विक्की कौशल के वीडियो पर एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा है, "इंटरनेट पर जो बातें हो रही हैं, वो सही ही हैं। विक्की अकेले ही द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का इवेंट अटेंड करने के लिए पहुंचे हैं। इसका मतलब साफ है कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "विक्की अपनी प्रेग्नेंट पत्नी कैटरीना को घर पर छोड़कर आए हैं ताकि वो आराम कर पाएं।" इंटरनेट पर चल रही बातों में कितनी सच्चाई है, ये तो नहीं पता लेकिन अगर ये अफवाह सही साबित होती है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं तो इनके फैंस वाकई बहुत खुश होंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article