वेब सीरीज

Latest OTT Release This Week: इस हफ्ते मिलेगा सस्पेंस-थ्रिलर का डबल डोज, बैक टू बैक रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 10, 2025, 09:57 AM IST

New OTT Release This Week (10 November To 16 November): ओटीटी पर नवंबर के दूसरे हफ्ते में धमाल मचाने के लिए कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज को देखने के बाद आप पूरे हफ्ते बोर नहीं होंगे। तो चलिए देखते हैं ये लिस्ट जो खूब...

Image

Image Source: IMDb

New OTT Release This Week (10 November To 16 November): नवंबर के दूसरे हफ्ता ओटीटी के दर्शकों के लिए शानदार होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर एक के बाद एक फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) समेत और भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार रहा है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है, जो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं।

1. दिल्ली क्राइम 3 (Delhi Crime Season 3)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix

रिलीज डेट: 13 नवंबर

कहानी: DIG वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) मानव तस्करी के विशाल नेटवर्क का पर्दाफाश करती है। सीरीज में हुमा कुरैशी विलेन के रोल में नजर आ रही हैं। सीरीज में खूब सारा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है।

2. अविहितम (Avihitham)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar

रिलीज डेट: 14 नवंबर

कहानी: 'अविहितम' एक मलयालम फिल्म है जिसकी कहानी उत्तरी केरल के एक गांव में सेट है, जहां एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ घूमने के बाद घर लौटते समय एक घटना का सामना करता है।

3. आंटीप्रेन्योर (Auntypreneur)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: ShemarooMe

रिलीज डेट: 13 नवंबर

कहानी: 65 साल की विधवा जसुबेन (सुप्रिया पाठक कपूर) हाउसिंग सोसाइटी बचाने के लिए महिलाओं के साथ स्टॉक मार्केट में कूदती है। अपनी गृहिणी सहेलियों के साथ मिलकर एक स्टार्टअप शुरू करती है। ये एक गुजराती फिल्म है।

4. दशावतार (Dashavatar)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: ZEE5

रिलीज डेट: 14 नवंबर

कहानी: 'दशावतार' फिल्म की कहानी एक वृद्ध दशावतार कलाकार बाबूली मेस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पारंपरिक लोककला को बचाने के लिए संघर्ष करता है।

5. इंस्पेक्शन बंगला (Inspection Bungalow)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: ZEE5

रिलीज डेट: 14 नवंबर

कहानी: ये सीरीज एक साधारण सब-इंस्पेक्टर शबरीश वर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने पुलिस स्टेशन को एक खाली सरकारी बंगले में शिफ्ट करने का काम मिलता है। ये केरल की पहली पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज है, जो डर और रहस्य के साथ-साथ हंसी का तड़का लगाएगी।

6. निशांची (Nishaanchi)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix

रिलीज डेट: 14 नवंबर

कहानी: फिल्म में कानपुर के दो जुड़वां भाइयों, बबलू और डबलू की स्टोरी दिखाई गई है । ये दोनों छोटे-मोटे अपराध करते हैं। फिल्म में खूब सारे एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।

7. जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ (Jurassic World Rebirth)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar

रिलीज डेट: 14 नवंबर

कहानी: ये एक दवा कंपनी के इर्द-गिर्द घूमती है जो हृदय रोग जैसी बीमारियों के इलाज के लिए वो दवा बनाना चाहती है। इसके लिए उन्हें डायनासोर की पुरानी हड्डियों से खास जीन चाहिए होते हैं। इसे इकट्ठा करने के लिए एक टीम को एक खतरनाक द्वीप पर भेजा जाता है।

8. प्लेडेट (Playdate)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

रिलीज डेट: 12 नवंबर

कहानी: फिल्म की कहानी है एक साधारण अकाउंटेंट ब्रायन की, जो केविन जेम्स निभा रहा है। वो अभी-अभी नौकरी से निकाला गया है। इस फिल्म में कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article