वेब सीरीज

Two Much: शो में शाहरुख खान की एंट्री पर काजोल-ट्विंकल खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, मजेदार अंदाज में दिया ये जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2025, 12:59 PM IST

Shah Rukh Khan Two Much Show: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के नए चैट शो टू मच (Two Much) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। शो का ट्रेलर देखने के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी आएंगे? अब काजोल और ट्विंकल खन्ना ने इस सवाल का जवाब दे दिया है।

Image

Image Source: Varinder Chawla

Shah Rukh Khan Two Much Show: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) इन दिनों अपने एक नए चैट शो टू मच (Two Much) को लेकर खबरों में बनी हुई है। अभी हाल ही में इस शो का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। ट्रेलर में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की झलक देखने को मिली। जिसके बाद से माना जा रहा है काजोल और ट्विंकल खन्ना का ये शो काफी मजेदार होने वाला हैं। शो के ट्रेलर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) नजर नहीं आए जिसके बाद इसको लेकर सवाल उठने लगे। अब काजोल और ट्विंकल खन्ना ने इन सवालों का जवाब दिया है।

शो में नजर आएंगे शाहरुख खान?

काजोल और ट्विंकल खन्ना का शो टू मच एक बार फिर से खबरों में आ गया है। इस शो के ट्रेलर के सामने आने के बाद हर कोई शाहरुख खान की एंट्री को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। अब इन सवालों पर काजोल और ट्विंकल खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। काजोल ने कहा कि 'ये तो रूमर है। कन्फर्म करने के लिए उनसे ही पूछ लो। वो स्टेज पर आएंगे तो खुद पूछ लेना।' इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि 'ईमानदारी से कहूं तो शाहरुख आए थे। हमने उनसे सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। फिर थोड़ी देर बाद लगा कि उन्हें बाथरूम जाना है, तो उन्हें ले गए। हम निराश हो गए। फिर पता चला कि डेट्स नहीं मिल पाईं। तो उन्होंने शाहरुख का कार्डबोर्ड कटआउट मंगवाया। वो हमारे ब्लूपर्स में है। तो हमारा शाहरुख तो है ही।'

शो में नजर आएंगे ये स्टार्स

काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो टू मच में बतौर गेस्ट सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), वरुण धवन (Varun Dhawan), करण जौहर (Karan Johar), कृति सेनन (Kriti Sanon), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और गोविंदा (Govinda) जैसे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर को दस्तक देने वाला है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article