वेब सीरीज

ट्विंकल खन्ना-काजोल का एक ही था बॉयफ्रेंड, Too Much with Kajol And Twinkle में गलती से हो गया खुलासा

Kajol-Twinkle dated a same man: काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल का जब भी कोई नया एपिसोड आता है, इंटरनेट हिल जाता है। अब इस शो के ताजा एपिसोड को ही ले लीजिए, जिसमें ट्विंकल खन्ना ने खुलासा कर दिया है कि उनका और काजोल का एक एक्स-बॉयफ्रेंड सेम ही है।

Image

Image Source: Too Much With Kajol

Kajol-Twinkle dated a same man: काजोल और ट्विंकल खन्ना 90's की उन चुनिंदा हसीनाओं में से एक हैं, जिनकी डेटिंग लाइफ को लेकर इंटरनेट पर बहुत ही कम जानकारी मौजूद है। इन दोनों ने बहुत ही जल्द अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ शादी करने का फैसला कर लिया था, जिसके बाद से ही ये दोनों शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अजय-अक्षय से पहले काजोल-ट्विंकल के बॉयफ्रेंड्स नहीं रहे हैं। बात सिर्फ इतनी सी है कि उनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो बता दें कि ट्विंकल खन्ना और काजोल ने खुद अपने मुंह से इस बात का इकरार किया है। असल में काजोल-ट्विंकल का नया शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल इन दिनों ओटीटी पर प्रसारित हो रहा है। इसके हर एपिसोड में कई बड़े खुलासे होते हैं। शो के ताजा एपिसोड में जो बड़ा खुलासा हुआ है वो ये कि काजोल और ट्विंकल खन्ना का एक एक्स-बॉयफ्रेंड सेम ही था। शो के दौरान ट्विंकल खन्ना ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

शो में एक जगह पर काजोल-ट्विंकल ने विक्की-कृति से ये सवाल किया कि क्या बेस्ट फ्रेंड्स को एक-दूसरे के एक्स को डेट नहीं करना चाहिए? इस सवाल पर जवाब देते हुए ट्विंकल ने कहा, "मैं एकदम सहमत हूं क्योंकि मेरे दोस्त किसी भी मर्द से ज्यादा जरूरी हैं। मर्द को कहीं पर भी मिल जाते हैं।" इसी दौरान ट्विंकल खन्ना ने काजोल की तरफ देखते हुए कहा, "लोगों को पता नहीं है लेकिन हमारा एक एक्स कॉमन है लेकिन हम उसका नाम नहीं ले सकते हैं।"

ट्विंकल खन्ना के मुंह से ये खुलासा सुनकर सभी चौंक गए और काजोल को तुरंत एक्शन में आना पड़ा। हंसते हुए काजोल ने ट्विंकल खन्ना से कहा, "चुप हो जाओ... मैं तुम्हारे सामने भीख मांगती हूं।" भले ही काजोल ने ट्विंकल को चुप करा दिया है लेकिन उनके खुलासे ने सोशल मीडिया पर तो हंगामा मचा दिया है। इस वक्त हर कोई ये अंदाजा लगा रहा है कि वो इंसान कौन था जो ट्विंकल-काजोल दोनों को डेट कर चुका है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article