वेब सीरीज

The Girlfriend OTT Release Date: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी पर धमाल मचाएगी रश्मिका मंदाना की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 14, 2025, 09:56 AM IST

The Girlfriend OTT Release Date: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend) बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Image

Image Source: The Girlfriend Movie

The Girlfriend OTT Release Date: साउथ से लेकर बॉलवीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म द गर्लफ्रेंड की स्टोरी और कलेक्शन खूब बात हो रही है। रश्मिका मंदाना की इस फिल्म के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था। फिल्म ने आते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया। इन सब के बीच रश्मिका मंदाना की फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म द गर्लफ्रेंड की ओटीटी रिलीज को लेकर खबर सामने आ गई है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी 'द गर्लफ्रेंड'

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी फिल्म द गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह रश्मिका मंदाना की फिल्म की कमाई नहीं बल्कि ओटीटी रिलीज है। रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसका खुलासा हो गया है। Deccan Chronicle के मुताबिक रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक देने वाली है । रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड का प्रीमियर दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है, लेकिन अभी तक इसको कोई अधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा मेकर्स कब तक रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड की ओटीटी रिलीज डेट का कब तक ऐलान करते हैं।

क्या है 'द गर्लफ्रेंड' की स्टोरी

फिल्म द गर्लफ्रेंड की कहानी रश्मिका के किरदार भूमा के इर्द-गिर्द घूमती है। वो अपने बॉयफ्रेंड विक्रम (दीक्षित) से रिश्ते में ब्रेक लेने की सुझाव देती हैं। फिल्म में मेल फ्रेंड ग्रुप्स, पितृसत्ता और समाज के दबाव में भूमा की जंग दिखाई गई। कहानी में लव स्टोरी, जुनून, टॉक्सिक रिश्तों और भावनाओं को बखूबी पेश किया गया है। फिल्म द गर्लफ्रेंड की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article