वेब सीरीज

The Bengal Files OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज 'द बंगाल फाइल्स', यहां देखें फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 10, 2025, 06:14 AM IST

The Bengal Files OTT Release Date: विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के डायरेक्शन में बनी मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) की फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म द बंगाल फाइल्स इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी।

Image

Image Source: The Bengal Files Movie

The Bengal Files OTT Release Date: फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) रिलीज होने के बाद से अपनी स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म द बंगाल फाइल्स को अपने कलेक्शन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अब फिल्म द बंगाल फाइल्स बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म द बंगाल फाइल्स की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म का नाम सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म द बंगाल फाइल्स ओटीटी पर कब और कहां दस्तक देने वाली है।

'द बंगाल फाइल्स' की ओटीटी रिलीज डेट आउट

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म द बंगाल फाइल्स की ओटीटी रिलीज डेट है। फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है, इसका खुलासा हो गया है। इसको लेकर से पोस्ट भी सामने आया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स इसी महीने यानी 21 नवंबर को जी5 पर दस्तक देगी। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का काफी समय से ओटीटी पर इंतजार किया जा रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म द बंगाल फाइल्स का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस का दिल खुश हो गया है।

'द बंगाल फाइल्स' में नजर आए थे ये सितारे

फिल्म द बंगाल फाइल्स में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi), दर्शन कुमार (Darshan Kumar), सिमरत कौर (Simrat Kaur), अनुपम खेर (Anupam Kher), सास्वता चटर्जी (Saswata Chatterjee), नामाशी चक्रवर्ती (Namashi Chakraborty), पुनीत इस्सर (Puneet Issar) और सौरव दास (Sourav Das) जैसे स्टार्स अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म द बंगाल फाइल्स की कुल कमाई लगभग 24 करोड़ रुपये रही थी। इस कमाई के चलते फिल्म द बंगाल फाइल्स को फ्लॉप बताया गया था। फिल्म द बंगाल फाइल्स की ओटीटी रिलीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article