वेब सीरीज

'The Ba***ds of Bollywood': कब और कहां देख पाएंगे आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू सीरीज, जानिए यहां

'The Ba***ds of Bollywood': आर्यन खान के निर्देशन में बनी उनकी पहली डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds of Bollywood) 18 सितंबर के दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। तो चलिए जानते हैं कि आर्यन खान की ये सीरीज कब और कहां रिलीज होने जा रही है।

Image

Image Source: Netflix

'The Ba***ds of Bollywood': बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बना पहला वेब शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds of Bollywood) आज यानी 18 सितंबर के दिन दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। बीते महीने यानी 20 अगस्त के दिन निर्माताओं ने शो का प्रीव्यू जारी किया, जिसे देखने के लिए हरकोई उत्सुक दिखाई दिया। शाहरुख खान के फैन्स यह जानने के लिए बेताब है कि उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) क्या खास लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं आप आर्यन खान की डेब्यू सीरीज में कब और कहां देख सकते हैं।

जानिए कब रिलीज होने वाली है 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

आर्यन खान की डेब्यू वेब शो का प्रीमियर 18 सितंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे से नेटफ्लिक्स पर होगा। यह सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फैन्स सुबह से ही बार-बार नेटफ्लिक्स पर जाकर इस सीरीज पर जब क्लिक कर रहे थे तो उन्हें यह मालूम नहीं था कि ये आज दोपहर 12.30 बजे से ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। प्रीमियर से पहले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'यह हिट होने वाला है... बहुत हार्ड। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' कल सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।'

आर्यन खान की इस सीरीज में लारिसा बोनेसी, आर्यन खान, शाहरुख खान, लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, सहर बाम्बा, राघव जुयाल, मोना सिंह, मनोज पाहवा, गौतमी कपूर और आन्या सिंह अहम रोल में दिखाई देंगे। इस शो में रजत बेदी, मनीष चौधरी, अरशद वारसी, सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, बादशाह और करण जौहर का अहम कैमिया होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article