The Ba***ds of Bollywood Review: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े साहबजादे आर्यन खान का डेब्यू शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड चारों तरफ चर्चा बटोर रहा है। बीती रात द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीमियर रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री के कई सारे बड़े कलाकार पहुंचे थे। इन सभी ने शो का पहला एपिसोड देखा और अब इंटरनेट पर अपने-अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने कुछ समय पहले ही एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने आर्यन खान के विजन और शो की जमकर तारीफ की है। राहुल ढोलकिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आर्यन खान ने अपने डेब्यू शो से दिखा दिया है कि उनके पास खास नजर है, जो आने वाले दिनों में दर्शकों को जमकर एंटरटेन करेगी।
डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "स्टार नहीं बल्कि स्टार्स का जन्म हुआ है। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का पहला एपिसोड एंटरटेनिंग और स्पूफी-गूफी है। भाई बिंज वॉच करना पड़ेगा। बधाई बिलाल तुमने आर्यन और मानव को पहचाना। रेड चिलीज तुमने सही में बहुत एंटरटेन किया है। शाहरुख-गौरी ने का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। मुझे पता है कि पिछले 6 सालों में इस शो पर कितनी मेहनत हुई है। ये कमाल की राइटिंग हैस जिसने स्क्रीन पर मैजिक पैदा किया है। बेहतरीन डायरेक्शन को कमाल के एक्टर्स का साथ मिला है। मैं तो पब्लिक से बस यही कहूंगा कि इसे जरूर देखो। आर्यन तुमने कमाल कर दिया है।"
राहुल ढोलकिया ने जिस अंदाज में आर्यन खान और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तारीफ की है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि ये शो नेटफ्लिक्स पर अगले कुछ दिनों तक छाया रहेगा। आर्यन खान ने पिछले कुछ सालों में जितनी मेहनत की है, वो आखिरकार रंग ले ही आई है और उन्होंने साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड के किंग खान के बेटे हैं।
