The Bad***s of Bollywood: अभिनेता शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) के बड़े बेटे आर्यन खान(Aryan Khan) इस समय 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर सुर्खियां में बने हुए हैं। उनकी ये मजेदार सीरीज जल्द ही रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इस सीरीज से आर्यन खान अपना डेब्यू कर रहे हैं, एक डायरेक्टर के तौर पर। जिस कारण हर जगह उनकी ही चर्चा सुनाई दे रही है। अपनी सीरीज के प्रमोशन में पूरी टीम जुटी हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राघव जुयाल ने आर्यन खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। साथ ही कुछ लोगों का डाउट भी दूर कर दिया।
बॉलीवुड हंगामा के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में राघव जुयाल( Raghav Juyal) ने आर्यन खान( Aryan Khan) की तारीफ की। उन्होंने बताया कि आर्यन खान( Aryan Khan) को कैमरे के सामने स्माइल करना पसंद नहीं है। वह कैमरे के सामने बिना किसी स्माइल के दिखना पसंद करते हैं। हालाँकि, अपने दोस्तों के साथ वह खुशमिजाज रहते हैं और सबको हंसाते बनाते हैं और बच्चों जैसी एनर्जी दिखाते हैं। इसके बावजूद, कैमरे के सामने आर्यन का न मुस्कुराना राघव को बहुत अच्छा लगता है और लड़कियों को भी पसंद आता है। राघव ने बताया कि उन्होंने आर्यन से कहा था कि वह एक दिन उन्हें कैमरे पर हँसाएँगे, लेकिन आर्यन ने यह कहते हुए मना कर दिया, "नहीं नहीं भाई, ऐसा मत करो। " जब भी वे मिलते हैं, राघव उन्हें याद दिलाते हैं कि वह उन्हें जरूर हँसाएँगे। इस बीच, को-स्टार लक्ष्य ने बताया कि अगर आर्यन मुस्कुराते भी हैं, तो वे तस्वीरें कभी रिलीज नहीं होंगी।
बात करें बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तो इस सीरीज में आपको मल्टीस्टार की टीम नजर आएगी। जिसमें शामिल हैं लक्ष्य, राघव जुयाल, बॉबी देओल( Bobby Deol) साथ ही इसमें आपको आमिर खान, रणवीर सिंह , शाहरुख खान जैसे स्टार्स का कैमियो देखने को मिलेगा।
