वेब सीरीज

The Ba***ds Of Bollywood Premiere: आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू देखने पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड Larissa bonesi, हुस्न देखते रह गए लोग

The Ba***ds Of Bollywood Premiere: आर्यन खान के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds Of Bollywood) का ग्रैंड प्रीमियर 17 सितंबर की रात मुंबई के एनएमसीसी में होस्ट किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ इस दौरान आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं।

Image

Larissa Bonsi

The Ba***ds Of Bollywood Premiere: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की बहुप्रतीक्षित नेटफ्लिक्स निर्देशित पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds Of Bollywood) का ग्रैंड प्रीमियर बीती रात यानी 17 सितंबर को होस्ट किया गया। आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू मूवी को देखने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचें। इस बात में कोई शक नहीं है कि आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' साल की सबसे चर्चित रिलीज में से एक बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को देखने से आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी खुद को रोक नहीं पाईं।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds Of Bollywood) का ग्रैंड प्रीमियर मुंबई के एनएमसीसी में आयोजित किया गया, जहां 17 सितंबर की शाम बॉलीवुड सेलेब्स से सजी दिखाई दी। गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर से ऑनलाइन स्ट्रीम करा दी गई है। इस मूवी के प्रीमियर में जब आर्यन खान की गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी पहुंचीं तो सभी की निगाहें उनपर टिक गईं। चिक ब्लैक गाउन में लारिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान बॉयफ्रेंड आर्यन खान की क्रिएटिव जर्नी को लारिसा सपोर्ट करती नजर आईं।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की बात करें तो इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बाम्बा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, मनोज पाहवा, राघव जुयाल, रजत बेदी, विजयंत कोहली और अन्या सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान, एसएस राजामौली, आमिर खान, करण जौहर और रणवीर सिंह का भी शानदार कैमियो देखने को मिलेगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article