वेब सीरीज

The Ba***ds Of Bollywood: सीरीज की कास्टिंग पर करण मैली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आर्यन खान हर चीज को...' - EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 6, 2025, 02:46 PM IST

The Bads of Bollywood Casting: एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की अपकमिंग वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) फिर से सुर्खियों में है। वेब सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर करण मैली (Karan Mally) ने हाल में Zoom को इंटरव्यू दिया है।

Image

The Bads of Bollywood Casting

The Bads of Bollywood Casting: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) अब डायरेक्टर की कुर्सी पर अपनी धमक दिखाने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर हर तरफ चर्चा है। इस सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर करण मैली (Karan Mally) ने हाल ही Zoom को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि आर्यन इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद खास और सिलेक्टिव हैं। करण ने बताया कि आर्यन ने कास्टिंग में बारीकियों पर खास ध्यान दिया और हर किरदार के लिए परफेक्ट चेहरा चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कास्टिंग के लिए रखा जा रहा ध्यान

वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सीरीज को लेकर अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर करण मैली ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'कास्टिंग का काम काफी लंबा है और आर्यन हर चीज को लेकर काफी ध्यान दे रहे हैं जो एक अच्छी बात है। किरदार चाहे छोटा हो या बड़ा आर्यन खान पर उनका पूरा फोकस है। कास्टिंग का काम आम तरीके से हुआ। हमने हर किरदार के लिए ढेर सारे ऑडिशन लिए। इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग में काफी समय लगा क्योंकि इसमें कई किरदार थे।'

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सीरीज

ये वेब सीरीज आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू है, जिसे शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) प्रोड्यूस कर रही है। फैंस को इस प्रोजेक्ट से बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि आर्यन ने पहले ही अपनी शॉर्ट फिल्मों और स्क्रिप्ट राइटिंग से तारीफ बटोरी है। वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड अगले साल नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने की उम्मीद है। इस सीरीज का ऐलान नेटफ्लिक्स पर एक इवेंट के साथ किया गया था। वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article