Bobby Deol on Aryan Khan: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के डायरेक्टोरियल डेब्यू की जमकर तारीफ करते नजर आए। बॉबी देओल का आर्यन खान को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बॉबी देओल ने की आर्यन खान की तारीफ
बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की रिलीज से पहले अपने इंटरव्यू को लेकर खबरों में आ गए हैं। India Today को दिए गए इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की तारीफ करते नजर आए। बॉबी देओल ने कहा कि 'मैं उससे कुछ बार मिला जब वो बड़ा हो रहा था। वो हमेशा बहुत अच्छा बच्चा था। हाल ही में उससे बात हुई, तब भी मुझे नहीं पता था कि वो डायरेक्टर बनेगा। लेकिन मुझे उसमें कुछ खास लगा। वो बच्चा है, लेकिन मर्द जैसा है। मैं उसे बच्चा कहता हूं क्योंकि वो मेरे बेटे जैसा है। उसमें खास टैलेंट है । उसने हमारी सीरीज़ में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।' आर्यन खान के वर्किंग स्टाइल पर बॉबी देओल ने कहा, 'उसका फोकस, जुनून गजब का है। वो सपनों में नहीं, हकीकत में जीता है। इसीलिए वो इतना मैच्योर डायरेक्टर है। वो हर इमोशन को बखूबी समझता है।वो परफेक्शनिस्ट है। हम सबको उसकी डायरेक्शन स्टाइल के लिए यही लगता है।'
सीरीज में नजर आएंगे ये सितारे
वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में लक्ष्य (Lakshya), साहेर बंबा (Sahher Bambba), राघव जुएल (Raghav Juyal), मोना सिंह (Mona Singh), मंजीष चौधरी (Manish Chaudhari), राजत बेदी (Rajat Bedi),और आन्या सिंह (Anya Singh) अहम रोल में है। तो वहीं कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। ये सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
