The Baads Of Bollywood Fame Meherzan Mazda Gets Married: टीवी से लेकर ओटीटी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले मेहरजान माजदा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मेहरजान माजदा ने कई टीवी शोज में तो हाथ आजमाया ही, साथ ही वह वेब शो में भी नजर आ चुके हैं। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में जीजीबॉय की भूमिका अदा करने वाले मेहरजान माजदा (Meherzan Mazda) ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। दरअसल, मेहरजान माजदा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नाओमी फेलफेली संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक्टर ने अपनी शादी से जुड़ी पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है, जो देखते ही देखते वायरल हो रही है।
मेहरजान माजदा (Meherzan Mazda) ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी नाओमी फेलफेली के माथे पर किस करते दिखाई दिये। मेहरजान माजदा ने फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैंने पहला टेक्स्ट भेजा था। हेलो मिसेज माजदा।" फोटो में मेहरजान माजदा की खुशी देखने लायक रही, वहीं उनकी पत्नी नाओमी फेलफेली के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई। मेहरजान माजदा और नाओमी फेलफेली को शादी के लिए टीवी सितारों से लेकर फैंस भी जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
मेहरजान माजदा (Meherzan Mazda) और नाओमी फेलफेली की तस्वीर पर कमेंट करते हुए हितेश भारद्वाज ने लिखा, "बधाई हो मेरे भाई।" कीश्वर मर्चेंट ने कमेंट किया, "बधाई हो लड़के।" उनके अलावा रजत वर्मा, मानसी श्रीवास्तव, अनेरी वजानी और मुग्धा चापेकर जैसे कई सितारों ने भी कमेंट कर बधाइयां दी हैं। बता दें कि मेहरजान माजदा 'ढाई किलो प्रेम', 'निशा और उसके कजन्स', 'कैंपस डायरीज' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसे बहुत से शोज में नजर आ चुके हैं। आर्यन खान द्वारा डायरेक्ट की गई 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी मेहरजान माजदा का किरदार खूब पसंद किया गया था।
