Sohail Khan on Ex Wife Seema Sajdeh: बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों शो द अलायंस (The Alliance) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोहेल खान इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक राज खोल रहे हैं। कुछ समय पहले सोहेल खान ने अपने पिता सलीम खान को लेकर बोला था। अब सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) के साथ टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ को लेकर क्या बोला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Alliance: सोहेल खान के बाद एक्स-वाइफ Seema Sajdeh की होगी एंट्री !! बढ़ने वाला है कम्पटीशन
शो में पहुंचीं सीमा सजदेह
एक्टर सोहेल खान एक बार फिर से शो द अलायंस को लेकर खबरों में आ गए हैं। इस शो सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह की भी एंट्री हो गई है। सीमा सजदेह की एंट्री पर सोहेल खान काफी खुश दिखाई दिखाई दिए। कुणाल खेमू ने जैसे ही सीमा सजदेह के मंच पर आने के बाद सोहेल खान से पूछा कि उन्हें उन्हें सामने देखकर कैसा लग रहा है, तो सोहेल ने मुस्कुराते हुए कहा, 'बहुत अच्छा। मैंने इस खूबसूरत महिला के साथ 25 साल बिताए हैं। अगर हमारे रिश्ते में कभी भी मुझसे कोई गलती हुई है, तो आज नेशनल टीवी पर मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।' सोहेल की ये बात सुनते ही कुशल टंडन ने में कहा, 'सीटी मार दो।' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। आपको बता दें कि सोहेल और सीमा ने साल 1998 में शादी की थी और 2022 में दोनों अलग हो गए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Alliance: 'मेरी चीजें पसंद आती है', जैद दरबार के सामने Kushal Tandon ने Ex गौहर खान पर किया भद्दा मजाक, भड़के लोग
सलमान खान को लेकर कही ये बात
सोहेल खान ने सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ ही नहीं, बल्कि भाई सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब भी जिंदगी में कोई बड़ा फैसला लेना होता है या किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन होती है, तो सबसे पहले सलमान से ही बात करते हैं। उनके मुताबिक, परिवार में कौन बड़ा है और कौन छोटा, इससे ज्यादा मायने इस बात के हैं कि सही सलाह कौन देता है। इसलिए मुश्किल वक्त में सलमान की राय उनके लिए हमेशा अहम रहती है। सोहेल ने बताया कि वक्त के साथ दोनों भाइयों के बीच भरोसा पहले से भी ज्यादा मजबूत हुआ है।
