Sohail Khan Enters In The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर शो 'द अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुणाल खेमू के 'द अलायंस' में हर कोई अपनी गेम के साथ आगे बढ़ने की फिराक में है। 'द अलायंस' में मशहूर एक्टर और राजनेता रवि किशन ने भी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री की थी। हालांकि उन्होंने अचानक ही शो को अलविदा कह दिया। वहीं उनके जाते ही अब शो में बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने कदम रखा है। सोहेल खान बतौर कंटेस्टेंट 'द अलायंस' में नजर आएंगे। उन्होंने अपनी एंट्री से लोगों को हैरान कर दिया है। सोहेल खान (Sohail Khan) ने "द अलायंस' में जाने से पहले हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि यहां वह अपनी पहचान बनाने आए हैं। सोहेल ने ये भी बताया कि शो में एंट्री से पहले सलमान खान ने उन्हें चेतावनी दी थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Alliance: गौहर खान ने निखिल चिनप्पा को बताया 'सांप', कुशाल और जैद में फूट डालने के लिए लगाई लताड़

The Alliance में हुई Sohail Khan की एंट्री
सोहेल खान के 'द अलायंस' में जाने पर सलमान खान ने दिया ये रिएक्शन
सोहेल खान (Sohail Khan) ने बताया कि उनके 'द अलायंस' में कदम रखने पर सलमान खान ने क्या रिएक्शन दिया। सोहेल खान ने कहा, "उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम आश्वस्त हो ना, तुम जहां जा रहे हो? उन्हें जानते हुए, ये एक चेतावनी और आशीर्वाद दोनों था। मैं इसे लूंगा।"
