Aamir Khan Lalkaara Movie New Update: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) जब भी किसी फिल्म के लिए तैयारी करते हैं, तो अपने किरदार को पर्दे पर असली दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। कभी वजन बढ़ाना तो कभी घटाना, आमिर अपने रोल के लिए कई तरह के बदलाव करते रहे हैं। अब एक्टर अपनी फिल्म ललकारा (Lalkaara) को लेकर चर्चा में हैं। आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आमिर एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ खेल के मैदान में भी खूब मेहनत करनी होगी। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Eetha के लिए श्रद्धा कपूर ने सहे कई दर्द, 8 किलो के घुंघरू पहनकर 25 दिन की रिहर्सल
क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए कोलाबा पहुंचे आमिर खान
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने 'ललकारा' के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वो दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ का किरदार निभाने वाले हैं। अपनी ट्रेनिंग को आसान बनाने के लिए आमिर अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ मुंबई के कोलाबा इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर का बांद्रा स्थित घर फिलहाल रेनोवेशन के दौर से गुजर रहा है। वहीं, कोलाबा में रहने का एक फायदा यह भी है कि वहां से साउथ मुंबई के उस क्रिकेट ग्राउंड तक पहुंचना आसान है, जहां वो रोज प्रैक्टिस कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:मलाइका अरोड़ा के बाद Sahiba Bali पर आया Arjun Kapoor का दिल? नई फोटो ने खोली डेटिंग की पोल!
आमिर खान ने शुरू की सख्त डाइट
क्रिकेट की प्रैक्टिस के साथ आमिर खान अपनी फिटनेस और खानपान पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वो डाइटिशियन की बनाई सख्त शाकाहारी डाइट फॉलो कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और उनकी टीम कलाकारों के लुक टेस्ट भी कर चुकी है। टीम को लगता है कि आमिर खान लाला अमरनाथ के किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल हफीज करदार का रोल निभाएंगे।
