Gauahar Khan Slams Nikhil Chinapa: ओटीटी के पॉपुलर शो 'द अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'द अलायंस' में कंटेस्टेंट अपना पूरा जोर लगाकर आगे निकलने की कोशिश में हैं। फिर चाहे इस चीज के लिए उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स से झगड़ा करना पड़े या लोगों के बीच दरार डालनी पड़े। वहीं 'द अलायंस' के लेटेस्ट एपिसोड में निखिल चिनप्पा ने भी जैद दरबार के खिलाफ कुशाल टंडन के कान भरने की कोशिश की। निखिल चिनप्पा ने कुशाल टंडन से कहा कि उन्हें जैद दरबार पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए। हालांकि निखिल की इस हरकत के लिए एक्ट्रेस गौहर खान ने उन्हें आड़े हाथों लिया। गौहर खान ने सरेआम निखिल चिनप्पा को लताड़ते हुए उन्हें सांप बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola से अलग होने की खबरों के बीच Gaurav Khanna को मिला बड़ा ऑफर

निखिल चिनप्पा पर भड़कीं Gauahar Khan
गौहर खान (Gauahar Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने निखिल को लेकर आगे कहा, "आप बहुत ही अजीब गेम खेल रहे हैं, क्योंकि आपको लगता है कि कुशाल और अरसलान आपकी तरफ हैं। लेकिन कुशाल ने साफ तौर पर वंशज से आपको वोट आउट करने के लिए कहा है। तो बताइये मुझे, कौन गेम नहीं समझ पाया है? आप किसी और के इरादों पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि आपकी खुद की पढ़ने की स्थिति पूरी तरह से खराब है। कृप्या बाहर आएं और शो देखें। मुझे सच में लगा था कि आप इससे ज्यादा ही चालाक होंगे।"
गौहर खान (Gauahar Khan) ने निखिल चिनप्पा (Nikhil Chinapa) को लताड़ते हुए आगे कहा, "जब आप करो तो ये रणनीति और गेम प्ले है, जब आप करो तो ये लॉयल है। लेकिन जब कोई किसी दूसरे के फायदे के लिए सीधे तौर पर बात करता है तो आप दरार डालने की कोशिश करते हो और लोगों को एक-दूजे के खिलाफ करते हो। इसकी उम्मीद आपसे नहीं थी। कुशाल और जैद के बीच चीजें सही जा रही हैं तो आप सांप की तरह बर्दाव कर रहे हो और दोनों में दरार डालने की कोशिश कर रहे हो। 'जैद पर भरोसा मत करो?' लेकिन असल में, आप पर कौन भरोसा कर सकता है। आप अपने ही अलायंस के साथ ईमानदार नहीं थे। आपने पहले दिन से साइड बदल दी, तो मुझे नहीं लगता कि आप किसी और को भरोसे पर लेक्चर देने के लायक हैं।"
