वेब सीरीज

The Alliance: रवि किशन ने अचानक कहा शो को अलविदा, फूट-फूटकर रोईं बेटी Riva Kishan

Ravi Kishan Exit From The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रवि किशन ने शो को अचानक अलविदा कह दिया है।

Image

'द अलायंस' से बाहर हुए रवि किशन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ravi Kishan Exit From The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। कुणाल खेमू स्टारर 'द अलायंस' का हर एपिसोड दर्शकों के लिए दिलचस्प होता जा रहा है। टीवी के साथ-साथ कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बॉलीवुड स्टार्स ने भी "द अलायंस' में हाथ आजमाया। मशहूर एक्टर और सांसद रवि किशन ने भी अपनी बेटी रीवा किशन के साथ 'द अलायंस' में कदम रखा था। उन्हें लोगों ने 'द अलायंस' में खूब पसंद भी किया। लेकिन अब खबर आ रही है कि रवि किशन ने "द अलायंस' को अचानक अलविदा कह दिया है। वहीं उनके बाहर जाने पर उनकी बेटी रीवा किशन फूट-फूटकर रोईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: India's Got Latent 2: समय रैना के शो में दिखेंगे Johnny Sins? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल

    'द अलायंस' के लेटेस्ट एपिसोड में रवि किशन ने शो से बाहर जाने की बात कही। लेकिन रवि किशन द्वारा एग्जिट का ऐलान करते ही उनकी बेटी रीवा भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके साथ-साथ 'द अलायंस' के बाकी कंटेस्टेंट्स भी मायूस हो गए। रवि किशन ने बताया कि उन्हें देश के प्रति अपने जरूरी कामों के लिए रियलिटी शो 'द अलायंस' से दूर होना पड़ रहा है। एक्टर ने कहा कि शो में कदम रखने का उनका उद्देश्य बेटी को समर्थन देना और जिंदगी के इस चरण में उसके साथ खड़े होना था। रवि किशन के बारे में बात करते हुए रीवा किशन ने भी उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि पिता की मौजूदगी से उन्हें कॉन्फिडेंस आ रहा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: बायसेक्शुअल हैं Akanksha Chamola, तलाक की खबरों के बीच खुला बड़ा राज
    The Alliance से रवि किशन ने मारी अचानक एग्जिट

    The Alliance से रवि किशन ने मारी अचानक एग्जिट

      वहीं रवि किशन ने 'द अलायंस' में रीवा किशन को संभालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है। वह अपनी बेटी को कॉन्फिडेंस और समर्थन देना चाहते थे, क्योंकि उनकी बेटी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख रही थी। बता दें कि 'द अलायंस' में रवि किशन और रीवा किशन का जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिला। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रीवा किशन 'द अलायंस' में आगे कैसे परफॉर्म करती हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article