Tere Ishq Mein OTT Release: साउथ एक्टर धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की लीड रोल वाली फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) रिलीज होने से बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। फिल्म की स्टोरी को काफी पसंद किया जा रहा है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को देखने के लिए सिनेमाघरो के बाहर लाइन लगी हुई है। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच अब धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'तेरे इश्क में'
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म का कलेक्शन नहीं बल्कि ओटीटी रिलीज है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसका खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक देने वाली है। अभी फिल्म की कोई अधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आए अपडेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।
पहले दिन किया इतना कलेक्शन
आनंद एल राय (Aanand L Rai) के डायरेक्शन में बनी धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क की पहले दिन कमाई देखने के बाद फैंस और मेकर्स काफी खुश हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आए अपडेट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
