वेब सीरीज

सनी देओल ने की आर्यन खान के "The Bad***s of Bollywood" की तारीफ, लिखा-बॉब ने सब बता दिया...

Sunny Deol Praises Aryan Khan: ​द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए, आर्यन ने एक बयान में कहा, "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" के साथ, मैं एक ऐसी दुनिया बनाना चाहता था जो एकदम असली लगे, चमक-दमक और जिसमें सब्र करने की हिम्मत हो , जहाँ महत्वाकांक्षाएँ चमकें..

Image

Image Source: Instagram

Sunny Deol Praises Aryan Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan) जल्द ही अपना पहला प्रोजेक्ट "बैडस ऑफ बॉलीवुड"( Bad***s of Bollywood) लेकर आ रहे हैं। जिसका शानदार प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस शो में आपको बॉबी देओल, राघव जुयाल, लक्ष्य जैसे शानदार कलाकार देखने को मिलेंगे। इसका पहला प्रोमो फैंस को बेहद पसंद आया और लोग आर्यन खान के डायरेक्शन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अभिनेता सनी देओल ने भी आर्यन खान की इस फिल्म की तारीफ की। उन्होंने आर्यन को प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी है।

हाल ही में एक पोस्ट में, सनी देओल ( Sunny Deol) ने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर विशेष रूप से फिल्म के प्रीमियर से पहले आर्यन खान( Aryan Khan) को 'शुभकामनाएँ' दीं। सनी देओल ने आर्यन खान की पहली सीरीज़ के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बात करते हुए लिखा, "प्रिय आर्यन आपका शो बिल्कुल शानदार लग रहा है! बॉब ( Bobby Deol) ने खूब तारीफ़ की है, आपके पिता को बहुत गर्व होगा। आपको शुभकामनाएँ, बेटा। चक दे फट्टे।"

द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए, आर्यन ने एक बयान में कहा, "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" के साथ, मैं एक ऐसी दुनिया बनाना चाहता था जो एकदम असली लगे, चमक-दमक और जिसमें सब्र करने की हिम्मत हो , जहाँ महत्वाकांक्षाएँ चमकें, अहंकार टकराए, और कुछ भी वैसा न हो जैसा दिखता है। नेटफ्लिक्स में, हमें एक ऐसा साथी मिला जिसने हमारी इस क्रिएटिव लाइन को समझआ, जिसने हमें कहानी को ठीक उसी तरह कहने में मदद की जैसे उसे बताया जाना चाहिए था। आर्यन खान ने बताया कि इसमें आपको वो सबकुछ दिखाई देगा जो पहले कभी नहीं हुआ। बताते चले कि ये शो 18 सितंबर को रिलीज होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article