वेब सीरीज

'मेरे नाम का यूज मत करो', Govinda ने दी Sunita Ahuja को सख्त चेतावनी! कुकिंग शो में धमाका करेंगी एक्टर की बीवी

Govinda Gives Warning To Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाली हैं। अब सुनीता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पति गोविंदा ने उन्हें उनके का नाम इस्तेमाल करने से मना किया है।

Image

govinda sunita ahuja (Photo Credit- Instagram)

Govinda Gives Warning To Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी एक्टिंग के दूर हैं लेकिन वह अपने बयानों से खुद को लाइमलाइट में रखना अच्छे से जानती हैं। कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) लाफ्टर शेफ्स में नजर आई थीं। यहां पर सुनीता का कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से मिलन हुआ। इसके अलावा, सुनीता ने यहां पर गोविंदा के अफेयर पर भी तंज कसा, लेकिन अब गोविंदा (Govinda) की पत्नी रियलिटी शो में धमाका करने के लिए तैयार हैं। वह अपने बेटी टीना के साथ कुकिंग शो में नजर आएंगी और इससे पहले ही सुनीता को पति गोविंदा से चेतावनी मिल गई है। (ये भी पढ़ें: KKK 15: खतरनाक स्टंट नहीं... Rubina Dilaik को है बेटियों की टेंशन? 'वर्किंग मां' होने पर बोलीं एक्ट्रेस (EXCLUSIVE))

    सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर की बात

    सुनीता आहूजा ने हाल ही में मिड डे को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा का रिएक्शन बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा कि आगे बढ़ो और काम करो। लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो। तो मैं किसी के सहारे के बिना अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं। सुनीता से शो के बारे में भी बात की गई। उनसे पूछा गया कि शो में काफी पॉपुलर चेहरे आ रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार का प्रेशन तो फील नहीं हो रहा? इस पर सुनीता ने कहा कि मुझे लाइफ में कुछ भी चैलेंजिंग नहीं लगता। मैं जो भी करती हूं, उसे बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश करती हूं।' (ये भी पढ़ें: सीएम बने Thalapathy Vijay को साउथ स्टार्स ने दीं बधाईयां, कमल हासन बोले- 'राज्य चमके..' बाकियाें ने क्या कहा?)
    sunita ahuja-govinda

    sunita ahuja-govinda (Photo credit- instagram)

      पैसों के लिए शो करेंगी सुनीता आहूजा

      इस दौरान सुनीता से पूछा गया कि क्या वह आगे भी रियलिटी शोज करती रहेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में मुझे समझ आ गया है कि पैसा बहुत जरूरी चीज हैं और प्यार करके 40 साल देख लिया है मैंने। मैं अब सिर्फ काम करूंगी। पैसों के लिए ही करूंगी। मैं किसी भी तरह के शो के लिए तैयार हूं।

      शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी शो

      बता दें कि सुनीता जी5 के मां हूं ना रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और इसे शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। इस शो में सुनीता के साथ कई जोड़ियां टक्कर में नजर आएंगी। दावा है कि शो में उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे, तान्या मित्तल अपनी के साथ आ रही हैं। इनके अलावा, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी भी शो में दिखाई देंगी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article