वेब सीरीज

Spy Thriller: आश्रम से 5 गुना ज्यादा भौकाली है जासूसों पर बनी ये 5 सीरीज, बीरबल के चाचा भी नहीं समझ पाएंगे कहानी

Top 5 Best Spy thriller Series on Ott: अमेजन प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज द फैमिली मैन 3 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस सीरीज को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये सीरीज जल्द ही ओटीटी पर धमाका करने वाला है। बता दें कि ऐसी कई स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जो कि द फैमिली मैन से भी ज्यादा तगड़ी है। इस लिस्ट में स्पेशल ऑप्स समेत कई सीरीज के नाम शामिल है।

Image

pic credit- netflix/prime video/jio hotstar

Top 5 Best Spy thriller Series on Ott: अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज द फैमिली मैन 3 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। द फैमिली मैन 3 इसी महीने 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। अगर आप जासूसों की दुनिया, गुप्त मिशन, सस्पेंस और देशभक्ति का तड़का पसंद करते हैं, तो ओटीटी आपके लिए जन्नत है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर स्पाई थ्रिलर सीरीज का कलेक्शन कमाल का है, जिन्हें देखकर आप गदगद हो जाएंगे। इस लिस्ट में स्पेशल ऑप्स समेत कई सीरीज के नाम शामिल है।

स्पेशल ऑप्स (Special ops)

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार की धांसू वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स की कहानी आपका दिल पक्का छूल लेगी। ये सीरीज रॉ एजेंट हिम्मत सिंह की कहानी को बयां करती है। स्पेशल ऑप्स सीजन 1 में रॉ के ऑफिसर हिम्मत सिंह देश के दुश्मनों के खिलाफ काम करते हैं और उन्हें खत्म कर देते हैं। इसी साल सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है।

द फैमिली मैन (The Family Man)

द फैमिली मैन एक एक्शन-थ्रिलर जासूसी वेब सीरीज है जो श्रीकांत तिवारी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने काफी धांसू एक्टिंग की है। इस सीरीज को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया था। जल्द ही द फैमिली मैन 3 प्राइम पर दस्तक देने वाली है।

बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood)

बॉलीवुड के धांसू एक्टर इमरान हाशमी ने ओटीटी पर भी धमाल मचाया उनकी सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। इमरान की सीरीज सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अगर आपको एक्शन और जासूसों दोनों पसंद है तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट है।

'मुखबीर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' (Mukhbhir: The Story of a Spy)

वेब सीरीज मुखबीर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई आपको सीधे 1960 के दशक में ले जाती है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था। सीरीज में एक साधारण दिखने वाला लड़का पाकिस्तान गुप्त एजेंट बनकर देश की रक्षा करता है। अगर आपने अभी तक नहीं देखी, तो आज रात ही जी 5 पर देख लें।

सारे जहां से अच्छा (Saare Jahan Se Accha)

2025 की धमाकेदार सीरीज सारे जहां से अच्छा आपको सीधे R&AW की गुप्त दुनिया में ले जाती है। सीरीज की कहानी एक ऑफिसर की है जो पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनके खतरनाक न्यूक्लियर प्लान को तबाह कर देता है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article