Sophie Turner Injured: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) को अपनी नई वेब सीरीज टॉम्ब रेडर (Tomb Raider) को लेकर खबरों में बनी हुई है। सोफी टर्नर की इस सीरीज को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। जो फैंस को इस सीरीज के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच एक बड़ी न्यूज सामने आ रही हैं। सीरीज टॉम्ब रेडर की शूटिंग के दौरान सोफी टर्नर को छोटी चोट लग गई है। इस वजह से शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सोफी टर्नर के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
प्राइम वीडियो जारी किया बयान
एक्ट्रेस सोफी टर्नर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सोफी टर्नर के साथ हुआ हादसा है। सोफी टर्नर को सीरीज टॉम्ब रेडर की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। Amazon Studio ने Deadline.com को बताया कि 'सोफी टर्नर को हाल ही में छोटी-मोटी चोट लगी है। सावधानी के तौर पर प्रोडक्शन को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया है ताकि उन्हें रिकवर होने का समय मिल सके। हम जल्द से जल्द शूटिंग फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।' स्टूडियो ने ये साफ नहीं है कि सोफी टर्नर को चोट शूटिंग के दौरान लगी या नहीं। खबरों के अनुसार सोफी टर्नर को लगी चोट के कारण टॉम्ब रेडर की शूटिंग 2 हफ्ते के लिए बंद हो सकती है। इस खबर सामने आने के बाद सोफी टर्नर के फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
इस रोल में नजर आएंगी सोफी टर्नर
सोफी टर्नर इस सीरीज में आइकॉनिक किरदार लारा क्रॉफ्ट (Lara Croft) का रोल निभा रही हैं। ये Amazon Prime Video का ये एक बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट है। पहले इस रोल को फिल्मों में एंजेलिना जॉली (Angelina Jolie) ने निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस सीरीज का ऐलान जनवरी में किया गया था।
