Singham Again OTT Release: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने दीवाली 2024 के मौके पर सिंघम अगेन (Singham Again) जैसी शानदार एक्शन एंटरटेनर देकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। इस फिल्म में बहुत लम्बे समय के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे मेगास्टार्स एक साथ नजर आए हैं। अजय देवगन और अर्जुन कपूर स्टारर सिंघम अगेन में दर्शकों को अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे कलाकार भी देखने को मिले हैं। फिल्म सिंघम अगेन ने थिएटर्स में तो 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है और अब ये ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने सिंघम अगेन की ओटीटी रिलीज फाइनल कर ली है ताकि जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाएं हैं वो इसका लुत्फ घर बैठे उठा पाएं।
अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होगी सिंघम अगेन (Singham Again OTT Release)
टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सिंघम अगेन के मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के साथ मिलकर 13 दिसम्बर का दिन फाइनल किया है। 13 दिसम्बर के दिन सिंघम अगेन को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि 13 दिसम्बर के दिन सभी दर्शक सिंघम अगेन को ओटीटी पर नहीं देख पाएंगे। जिन-दिन दर्शकों को सिंघम अगेन ओटीटी पर पहले दिन देखनी है, उन्हें ये मूवी रेंट पर मिलेगी। कुछ दिनों पर रेंट पर एविलेवल कराने के बाद मेकर्स इसे फ्री में दिखाएंगे। मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि वो सिंघम अगेन से कुछ और भी रुपये कमा पाएं।
भूल भुलैया 3 से थी सिंघम अगेन की सीधी टक्कर
अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर आई थी। इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार किया था। ट्रेड पंडितों का मानना है कि भूल भुलैया 3 के साथ हुई टक्कर की वजह से सिंघम अगेन के कलेक्शन पर असर पड़ा है। इतनी तगड़ी भिड़ंत के बाद भी सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर हिट का खिताब हासिल किया है।
