वेब सीरीज

'पहले लोगों में दीन-ईमान होता था' बॉलीवुड के दोहरेपन पर Shekhar Suman ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 6, 2026, 10:42 AM IST

Shekhar Suman on Dilip Kumar: एक्टर एक्टर शेखर सुमन ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के पहले और अब के स्टार्स को लेकर रिएक्शन दिया।

Image

शेखर सुमन ने कही ये बात (Image Source: Shekhar Tonite Show)

Shekhar Suman on Bollywood: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) इन दिनों अपने शो शेखर टूनाइट (Shekhar Tonite) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शेखर सुमन के इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी शेखर सुमन का कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान पर सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। इन सब के बीच शेखर सुमन ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। शेखर सुमन ने इस इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इंटरव्यू में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की फीस का राज खोल जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं कि शेखर सुमन ने क्या बयान दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:: 'मैंने तुरंत भाजपा छोड़ दी...' चंद घंटों में ही Shekhar Suman ने लिया था राजनीति से संन्यास)

शेखर सुमन ने दिलीप कुमार को लेकर किया खुलासा

एक्टर शेखर सुमन एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह एक्टर का Zoom को दिया इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार को लेकर बात की। शेखर सुमन ने कहा कि 'पैसा हमेशा से एक बेंचमार्क रहा है, इसमें कोई दो राय नहीं है। दिलीप साहब 60 के दशक में 18 लाख रुपये लेते थे। वो उस समय बहुत बड़ी रकम होती थी। धर्मेंद्र जी 8–10 लाख रुपये लेते थे। अगर आज उसकी वैल्यू देखें तो वही करीब 80–100 करोड़ के बराबर होगी। तब तो लाख रुपये भी बहुत माने जाते थे। लेकिन उनमें ईमानदारी बहुत थी। रफी साहब उस समय गाते थे और अगर उन्हें अच्छा लगता था तो वे कहते थे कि मैं पैसे नहीं लूंगा। किशोर दा बोलते थे कि पैसे नहीं हैं तो भी मैं गा देता हूं। आज तो दुनिया भर के कॉन्ट्रैक्ट आते थे, उस समय सब काम जुबान पर होता था। उस समय लोग बहुत अच्छे थे, जमाना अच्छा था और नीयत साफ थी। अब वैसा नहीं रहा। हम हर किसी को एक जैसा नहीं कह सकते।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: फरदीन खान-शेफाली शाह के हाथ लगी Netflix की धांसू फिल्म, एकता कपूर करेंगी प्रोड्यूस)

'अब चुराना आसान हो गया है'

शेखर सुमन ने आगे कहा कि आजकल हमारी इंडस्ट्री में कई तरह के लोग घुस आए हैं जो अलग-अलग तरीके की स्कीमें चलाते हैं। जिस इंडस्ट्री का नाम ही दोहरेपन से भरा हो, उसका कुछ नहीं किया जा सकता। पहले तो आप अपनी जमीन देखिए। आजकल बहुत कुछ चोरी, नकल और गाने उठाने का चलन है। अब तो इंटरनेट पर इतनी फिल्में हैं कि चोरी करना और भी आसान हो गया है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article