Shefali Shah-Fardeen Khan In Netflix Show: एकता कपूर जानी-मानी निर्माता और निर्देशक हैं, जो ज्यादतर अपने टीवी शोज के लिए फेमस हैं। कुछ दिनों पहले एकता कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ एक नई वेब सीरीज के लिए डील फाइनल की थी। तब इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई थीं लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एकता कपूर के इस प्रोजेक्ट में शेफाली शाह (Shefali Shah) और फरदीन खान (Fardeen Khan) को फाइनल कर लिया गया है। फरदीन और शेफाली का साथ में स्क्रीन स्पेस करना अब फैन्स के लिए भी बड़ा सरप्राइज साबित होगा। इस सीरीज का नाम 'कोके' रखा गया है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: Don 3 Dispute: रणवीर सिंह को FWICE ने दिया था 'असहयोग' का निर्देश, अभिनेता ने लिया लीगल एक्शन?)
'कोके' सीरीज में नजर आएंगे फरदीन-शेफाली
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली शाह और फरदीन खान को अब एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही वेब सीरीज 'कोके' में देखा जाएगा। यह पहली बार है जब शेफाली और फरदीन किसी प्रोजेक्ट पर साथ में काम करने जा रहे हैं। यह एक बड़ी ड्रामा सीरीज होगी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स को कास्ट करने की भी उम्मीद है। शेफाली और फरदीन ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने की तैयार भी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को 2027 की शुरुआत में ऑनलाइन स्ट्रीम करा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Karuppu' की सफलता से गदगद हुए RJ Balaji ने की तमिलनाडु के सीएम विजय से मुलाकात, शेयर की फोटो)

Ektaa Kapoor-Shefali Shah
'कोके' का निर्देशन नूपुर अस्थाना द्वारा किया जाएगा। इस सीरीज को डायरेक्ट करने से पहले नुपुर अस्थाना को 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का दूसरा सीजन डायरेक्ट करने के लिए जाना-जाता है। नूपुर को 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन का निर्देशन करना था लेकिन शायद उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया है।
ये हैं शेफाली शाह और फरदीन खान के प्रोजेक्ट्स
शेफाली शाह को जल्द ही पति विपुल अमृतलाल शाह की हीस्ट थ्रिलर फिल्म 'हिसाब' में देखा जाएगा। इस फिल्म में जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में हैं। शेफाली, ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत – छत्रपति शिवाजी महाराज' का भी हिस्सा हैं। वहीं दूसरी ओर फरदीन खान हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में मुग़ल बादशाह शाहजहां के किरदार में नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई।
