Don 3 Dispute: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के चलते चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश दिया था। ऐसे में रणवीर सिंह ने भी FWICE को करार जवाब देने के लिए कानून का रास्ता अपनाया है। अभिनेता ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज को एक नोटिस भेजा है। FWICE ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने के मामले में अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने 2 जून यानी मंगलवार को फिल्म कर्मचारियों के इस संगठन को कानूनी नोटिस भेज दिया है।
रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने FWICE द्वारा 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी करने के बाद इस संगठन को नोटिस भेजा गया है। अभिनेता की ओर से फिल्म वर्कर्स विंग के खिलाफ उठाया गया एक कड़ा कदम है। रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब अब FWICE को कोर्ट में देना होगा। अहम बात यह भी है कि इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है कि रणवीर सिंह ने इस नोटिस में क्या मांग की है। (इसे भी पढ़ें: 'Karuppu' की सफलता से गदगद हुए RJ Balaji ने की तमिलनाडु के सीएम विजय से मुलाकात, शेयर की फोटो)

Ranveer Singh-Farhan Akhtar
फरहान को हुआ है 45 करोड़ का नुकसान
बताते चलें FWICE ने अपने सभी सदस्यों से कहा था कि वे रणवीर सिंह से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट पर काम न करें। फिल्म वर्कर विंग ने यह फैलसा 'डॉन 3' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की शिकायत के बाद लिया गया था। उन्होंने बताया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इस मूवी की शूटिंग और प्री-प्रोडक्शन की वजह से उन्हें लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। (इसे भी पढ़ें: सुष्मिता सेन तोड़ चुकी हैं इन 5 मर्दों दिल, 15 साल छोटे रोहमन शॉल संग जुड़ा नाम)
इसके बाद FWICE के अध्यक्ष अशोक पंडित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया था कि संगठन ने रणवीर को कई नोटिस भेजे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी किया। अशोक पंडित ने यह भी क्लियर किया था कि 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश कोई 'प्रतिबंध' नहीं है, क्योंकि कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था।
