संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanshali) की 'हीरामंडी' (Heeramandi) को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख ने मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में जहां सभी कलाकारों के काम को जहां प्रशंसा मिली। वहीं, शर्मिन सहगल की एक्टिंग की जमकर आलोचना हुई। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अदिति राव हैदरी को स्कूल गर्ल बुलाया है। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में शर्मिन कहती हैं, अदिति बहुत ही अच्छी स्कूल गर्ल है, आप इस बात को समझो। टीचर आपको कहेगा कि आपको अपना होमवर्क इतने बजे सबमिट करना है। वो वैसा ही करेगी ना एक शब्द ज्यादा ना एक शब्द कम होगा। उनके हिसाब से हर कोई लेट होता था सिर्फ वही टाइम पर आती थी।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं शर्मिन सहगल
रेडिट के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इतनी गंदी एक्टिंग के बावजूद इतनी हिम्मत है। दूसरे यूजर ने लिखा, एक्टिंग तो आती नहीं दूसरे लोगों को बस बेइज्जती करती है। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या ये हमेशा अपने सीनियर एक्टर से ऐसे ही बात करती है। अदिति से पहले शर्मिन ने संजीदा शेख को उल्टा कहा था जिस वजह से एक्ट्रेस जमकर ट्रोल हुई थी
हीरामंडी में शेखर सुमन, फरदीन खान और अध्ययन सुमन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सीरीज में तीनों के काम को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। वहीं, शर्मिन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हीरामंडी से पहले मलाल में नजर आई थीं। मलाल एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी।
