Hardik Pandya and Natasha Stankovic Divorce: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सोशल मीडिया पर सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। पहले उन्हें आईपीएल टीम मुंबई इंडियन की कप्तानी मिलने की वजह से ट्रोल किया जा रहा था, जिसके बाद अब हार्दिक पांड्या की तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, अब खबर सामने आ रही है कि हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों के एक करीबी दोस्त ने इसका खुलासा किया है। नताशा स्टेनकोविक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ने हार्दिक पांड्या का नाम भी हटा दिया और शादी की सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दीं।
जिसके बाद से ही खबरें सामने आ रही थी कि हार्दिक और नताशा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों का तलाक होने वाला है, हालांकि हार्दिक या नताशा किसी की तरफ से भी इसका कन्फर्मेशन फिलहाल नहीं मिला है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
हार्दिक पांड्या और नताशा रह रहे हैं एक दूसरे से अलग?
दोनों के करीबी दोस्त ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'दोनों बीते कुछ समय से अलग रह रहे हैं, उनका आपस में नहीं बन रही थी, नताशा ने हार्दिक को छोड़कर अलग रहने का फैसला किया था, अब किसी को नहीं पता दोनों के बीच चीजें कैसे सही होंगी? दोनों की समझा पाना काफी मुश्किल है।' सोशल मीडिया पर नताशा को लेकर काफी ट्रोलिंग भी हो रही है।
