वेब सीरीज

शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा को है नए प्यार की तलाश! कपिल शर्मा के शो में कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2024, 09:31 PM IST

Sania Mirza News: सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद अब टेनिस प्लेयर को नए प्यार की तलाश कर रही हैं। इसका कयास टेनिस प्लेयर के एक बयान के बाद से लगाए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने क्या बयान दिया है।

Image

Instagram

Sania Mirza News: जानी-मानी टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद काफी चर्चा में हैं। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सानिया मिर्जा अक्सर अपने बेटे संग फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसे सानिया मिर्जा के फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसके अलावा सानिया मिर्जा के कई इवेंट में भी नजर आती हैं। इन सब के बीच सानिया मिर्जा का लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सानिया मिर्जा अपने पूर्व पति शोएब मलिक से अलग होने के बाद दूसरे प्यार की तलाश कर रही हैं। इसका खुलासा सानिया मिर्जा ने कपिल शर्मा के शो में किया।

सानिया मिर्जा को है नए प्यार की तलाश

सानिया मिर्जा एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। इसकी वजह सानिया मिर्जा का एक बयान है जिसको लेकर काफी बातें की जा रही हैं। सानिया मिर्जा का ये द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो से वायरल हो रहा है। अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का एक वीडियो सामने आया है। शो में मैरी कॉम, साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा साथ में दिखाई दीं। इस दौरान कपिल शर्मा ने सानिया को याद दिलाया कि शाहरुख खान ने एक बार कहा था अगर उन पर कोई फिल्म बनाती है तो वो उसमें सानिया मिर्जा के लव इंटरेस्ट का रोल निभाना चाहेंगे। इस पर सानिया ने कहा कि 'अभी मुझे पहले लव इंटरेस्ट ढूंढना है।' सानिया मिर्जा के इस बयान को शोएब मलिक और टेनिस प्लेयर के तलाक से जोड़कर देखा जा रहा है।

तलाक के बाद अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें

शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर अपने बेटे संग फोटो शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा की कई फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती हैं। सानिया मिर्जा का लुक भी फैंस को काफी पसंद करते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article