वेब सीरीज

विवादों के बीच सामने आई समय रैना की 1st Pic, चेहरे पर उदासी... चेसबोर्ड पर हैं निगाहें

Samay Raina 1st Pic amid controversy: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड की वीडिया सामने आने के बाद से ही समय रैना की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है लेकिन इसी बीच उनके दोस्त बलराज सिंह (Balraj Singh Ghai) ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में समय रैना चेस खेलते दिखाई दे रहे हैं।

Image

Samay Raina First Pic amid Controversy

Samay Raina 1st Pic amid controversy: भारत के जाने-माने कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और उनका विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। इस शो के आखिरी एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia), आशीष चंचलानी और द रेबेल किड जैसे गेस्ट पहुंचे थे, जिन्होंने काफी एडल्ट जोक किए। ये जोक कई लोगों को पसंद आए तो कई लोगों के गले की हड्डी बन गए। खास करके रणवीर अल्लाहबादिया के द्वारा माता-पिता के सेक्स से जुड़ा जोक लोगों को काफी बुरा लगा है और उन्होंने समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया (Samay Raina Ranveer Allahbadia controversy) की गिरफ्तारी की मांग कर डाली है। मुंबई पुलिस ने लोगों के गुस्से को देखते हुए समय-रणवीर पर एफआईआर भी लिख ली है।

जहां एक तरफ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़ी इतनी बड़ी कंट्रोवर्सी चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के मन में ये सवाल है कि इस वक्त ये दोनों क्या कर रहे हैं? रणवीर अल्लाहबादिया तो बीते दिन वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांग चुके हैं लेकिन समय रैना की तरफ से अब तक माफीनामा नहीं आया है। समय रैना की बात करें तो उनके दोस्त बलराज के एक पोस्ट से पता चला है कि वो चेस में अपना दिमाग लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Samay Raina First Pic amid Controversy

Samay Raina First Pic amid Controversy

असल में उनके करीबी दोस्त बलराज सिंह (Balraj Singh Ghai) ने इंस्टाग्राम पर समय रैना की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो चेज बोर्ड की तरफ देखते दिखाई दे रहे हैं। अगर आपको नहीं पता है कि तो बता दें कि समय रैना को चेस खेलना बहुत पसंद है और वो ऑनलाइन चेस गेम भी अरेंज करते हैं। बलराज ने कहीं न कहीं इस तस्वीर के जरिए लोगों को इशारा दिया है कि समय रैना विवादों के बीच शांत हैं और विवादों की वजह से उनकी जिंदगी में कुछ खास बदलाव नहीं आया है। कई लोग समय रैना की ये तस्वीर देखकर आगबबूला हो उठे हैं तो कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि इतनी कठिन परिस्थिति में वो शांत हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article