Rashmika Mandanna Post: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म 'मायसा' (Mysaa) की शूटिंग के दौरान एक डांस सीक्वेंस करते समय उन्हें गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें छह हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। इस बीच रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए फैंस को अपनी रिकवरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दर्द जरूर है, लेकिन वह तेजी से ठीक हो रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी चोट, रिकवरी और घर पर बिताए जा रहे समय को लेकर कई दिलचस्प बातें भी साझा कीं, जिनकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'पाकिस्तान मौसी जैसी है...' बंटवारा 1947 के प्रमोशन में ये क्या बोल गए Sunny Deol?)
रश्मिका मंदाना ने कह दी बड़ी बात
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत का अपडेट साझा करते हुए बताया कि दर्द तो है, लेकिन इतना नहीं कि वह सहन न कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी तीसरी बड़ी चोट है और अब उन्हें अपने शरीर को मशीन नहीं, बल्कि इंसान की तरह समझकर उसकी देखभाल करनी होगी। रश्मिका ने बताया कि इंसान के दोनों कूल्हों में चार-चार टेंडन होती हैं, जो हिप को पैर से जोड़ती हैं। इनमें से उनके दाएं कूल्हे की एक टेंडन अलग हो गई है, जिसे दोबारा जुड़ने में समय लगेगा। जब तक यह ठीक नहीं होती, तब तक वह अपना पैर ठीक से उठा भी नहीं पाएंगी। उन्होंने बताया कि यह चोट फिल्म 'मायसा' के डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगी। एक्ट्रेस ने कहा कि शायद भगवान ने उन्हें जबरदस्ती छुट्टी दी है, क्योंकि वह लगातार काम करती रहती हैं और कभी आराम नहीं करतीं। अब वह घर पर रहकर पजल्स हल कर रही हैं और उन्हें यह काम काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि, रश्मिका को सबसे ज्यादा चिंता अपने बढ़ते वजन की है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह रोज जमकर वर्कआउट और दौड़ लगाती हैं, जिससे उनकी फिटनेस बनी रहती है। लेकिन अब कुछ समय तक न तो वह एक्सरसाइज कर पाएंगी और न ही दौड़ सकेंगी। ऐसे में उन्हें सिर्फ खाने का मन करता है और वह खुद को "डेजर्ट मॉन्स्टर" बनने से नहीं रोक पा रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका इस समय दो फिल्मों पर काम कर रही हैं। पहली 'मायसा' है और दूसरी फिल्म 'रणबाली' है, जिसमें वह अपने पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।
