Saare Jahan Se Accha Release Date Out: इंडियन स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से प्रतीक गांधी को लोगों के बीच असली सफलता मिली थी। यह सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी। 'स्कैम 1992' की सफलता के बाद से ही प्रतीक गांधी को कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी ऑफर हुए। बीते कई महीनों से प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) अपनी आने वाली स्पाई सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' (Saare Jahan Se Accha) की शूटिंग में व्यस्त थे। अब इस सीरीज की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। आइए जानते हैं आप प्रतीक गांधी की इस सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं।
प्रतीक गांधी ने नेटफ्लिक्स इंडिया के साझा किए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल एक पोस्ट में 'सारे जहां से अच्छा' की रिलीज की बड़ी घोषणा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में प्रतीक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'एक स्पाई के लिए हर छोटी डिटेल महत्वपूर्ण होती है, हमारे मिशन की सक्सेस या फेलियर इस पर डिपेंड करता है।' उन्होंने आगे कहा, 'टारगेट है दुश्मन देश...और गोल, उनकी जमीन पर जाकर उन्हें न्यूक्लियर पावर बनाने से रोकना।'
नेत्फ्लिक्स द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'कुछ जंग इतिहास के पन्नों में नहीं मिलेंगी। आजादी के महीने में, सारे फाइल्स अनक्लासिफाइड हो जाएंगी। सारे जहां से अच्छा को नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त के दिन देख पाएंगे।'
प्रतीक गांधी के अलावा इस मूवी में सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर, और अनुप सोनी सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुमित पुरोहित ने इस मूवी का निर्देशन किया है।
