Indian Police force Poster: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अवेटेड ओटीटी सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) मुख्य भूमिका में हैं। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में पलक तिवारी, ईशा तलवार और निकितिन धीर मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज से सिद्धार्थ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। मेकर्स कल यानी 16 दिसंबर को सीरीज का टीजर शेयर करेंगे। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
पोस्टर में सिद्धार्थ, शिल्पा और विवेक पुलिस ऑफिस के रोल में दिखाई दे रहे हैं। तीनों स्टार्स स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, फोर्स ऑन स्टैंड बाय, रेड्डी फॉर एक्शन, ओवर एंड आउट। फिल्म के पोस्टर ने फैंस का दिल जीत लिया है।
सामने आया इंडियन पुलिस फोर्स का पोस्टर
ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर 19 जनवरी को स्ट्रीम होगी। सीरीज में एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा। रोहित ने इस सीरीज का ऐलान करते हुए कहा था कि मेरा ये सबसे बड़ा सपना है। मैं इस सीरीज को बहुत बड़े मुकाम पर पहुंचाना चाहता हूं जैसे विदेशी सीरीज में होता है। दर्शकों के लिए ये सीरीज काफी अलग और यूनिक होने वाली हैं। इंडियन पुलिस फोर्स के अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन भी चर्चा में है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
