टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Shocking Elimination: सलमान खान के शो से कटा इस हसीना का पत्ता, यूजर्स ने बताया अनफेयर एविक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2023, 12:27 PM IST

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से वीकेंड पर कटा इस हसीना का पत्ता। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे शॉकिंग और अनफेयर एलिमिनेशन बताया है। यूजर्स इस एलिमिनेशन के बाद मेकर्स पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Image

Khanzaadi Evicted BB 17 (Credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। शो के कंटेस्टेंट्स आए दिन ट्विटर पर ट्रेंड करते हैं। हमेशा की तरह बिग बॉस का ये सीजन भी काफी धमाकेदार रहा है। फैंस शो से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। मेकर्स ने हाल ही में वीकेंड के वार का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान मुनव्वर फारुकी की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेटेड हैं। इस लिस्ट में विक्की जैन (Vicky Jain), नील भट्ट (Neil Bhatt), खानजादी (Khanzaadi) और अनुराग (Anurag) का नाम शामिल है।

खानजादी हुईं घर से बेघर

रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की जैन और नील भट्ट के मुकाबले खानजादी को सबसे कम वोट मिले हैं। इस वजह से खानजादी घर से बेघर हो गई है। सोशल मीडिया पर खानजादी ट्रेंड कर रही हैं। यूजर्स इस एलिमिनेशन को अनफेयर बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि खानजादी से बेकार गेम तो नील भट्ट की है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट के नाम को कंफर्म नहीं किया है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते खानजादी ने वीकेंड पर कहा था कि वो घर जाना चाहती हैं। रैपर का रैवया देखकर सलमान खान ने उन्हें खटकार लगाते हुए कहा था कि उन्हें भेज देंगे घर। इसके बाद से गेम में वो काफी स्लो दिखाई दे रही हैं। घर में खानजादी और अभिषेक के लव हेट रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article