Rohit Sharma Show: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शर्मा आईपीएल 19 (IPL 2026) ने गर्दा उड़ा रहे हैं। हालांकि उनकी टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन काफी संघर्ष कर रही है। फिर भी जानकारों का ये मानना है कि मुंबई इंडियंस आगे चलकर अच्छा परफॉर्म करेगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि रोहित शर्मा अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में तहलका मचाने वाले हैं। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-OTT पर दस्तक देगी Ranveer Singh की धुरंधर 2, रिलीज होगा अनदेखा वर्जन)
एंटरटेनमेंट की दुनिया में रोहित शर्मा ने रखा कदम
रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार शाम सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने एक मजेदार टीजर जारी किया, जिसमें रोहित शर्मा अपने नए शो की झलक देते नजर आए। यह शो पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर बताया जा रहा है। करीब 1 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर में रोहित अपने फैंस से मिलते दिखाई देते हैं। इस दौरान फैंस उनसे बार-बार उनका मशहूर डायलॉग 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा' बोलने की मांग करते हैं। एक के बाद एक लोग यही लाइन सुनना चाहते हैं, जिससे रोहित धीरे-धीरे परेशान हो जाते हैं। आखिर में वह वहां से उठकर चले जाते हैं।
रोहित शर्मा के शो के लिए एक्साइटेड हुए फैंस
टीजर में एक मजेदार पल तब आता है, जब रोहित गुस्से में अपने असिस्टेंट को फोन करके कहते हैं कि घर की टेरेस पर गार्डन में जो काम चल रहा है, उसे बंद करवा दो, क्योंकि वह बार-बार गार्डन शब्द सुनकर परेशान हो चुके हैं। बाद में रोहित मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'दो लाइन क्या बोल दी, इतना वायरल हो गया… जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?' टीजर के अंत में सोनी पिक्चर्स इसे साल का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट डेब्यू बताता है। फैंस भी रोहित शर्मा के इस नए अंदाज को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। अब सभी लोगों की नजरें रोहित शर्मा के अपकमिंग शो पर टिकी हुई है।
