वेब सीरीज

OTT पर दस्तक देगी Ranveer Singh की धुरंधर 2, रिलीज होगा अनदेखा वर्जन

Dhurandhar 2 OTT: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म विदेश में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Image

ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर 2 (pic credit- dhurandhar 2 movie)

Dhurandhar 2 OTT: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म अब भी ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। (ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 के मेकर्स पर लगा कहानी चुराने का आरोप, आदित्य धर ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

dhurandhar 2 ott release

ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर 2 (pic credit- dhurandhar 2 movie)

विदेशों में ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी धुरंधर 2

धुरंधर द रिवेंज ने 8 मई को सिनेमाघरों में अपने शानदार 50 दिन पूरे कर लिए हैं। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। अब एक हफ्ते बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल ऑडियंस 14 मई से इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। खास बात यह है कि ओटीटी पर फिल्म का एक लंबा वर्जन रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म का नाम धुरंधर द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा) रखा गया है। वहीं इसका रन टाइम 3 घंटे 52 मिनट होने वाला है जबकि थिएटर में रिलीज हुई फिल्म 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड लंबी थी। यानी ओटीटी वर्जन में करीब 3 मिनट का ज्यादा कंटेंट देखने को मिलेगा।

धुरंधर 2 ने मचाया था धमाल

फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने किया है। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और उसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज उससे भी बड़ी हिट साबित हुई अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत में भी फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया जाता है या नहीं। भारत में यह फिल्म जियोहॉटस्टार

पर स्ट्रीम होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article