Dhanashree Verma on Yuzvendra-RJ Mahvash Relationship: अशनीर ग्रोवर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' (Rise & Fall) को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस मूवी में पवन सिंह से लेकर धनाश्री वर्मा सहित कई कंटेस्टेंट्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इस शो की एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अरबाज पटेल को धनाश्री वर्मा से कहते हुए सुना जाता है कि वो युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की करंट पार्टनर को अच्छी तरह से जानते हैं। इसके बाद धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने भी कई चीजों के खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर हरकोई रह गया है।
रेडिट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें अरबाज पटेल कहते हैं, 'अभी जिसके साथ हैं मैं उसको बहुत अच्छे से जानता हूं।' इसके बाद धनाश्री वर्मा कहती हैं, 'छोड़ो मुझे उनकी बात नहीं करनी।' अरबाज इन बातों को जारी रखते हुए बोलते हैं, 'नहीं, मुझसे ऐसा सुनने में आटा है कि आपने चीट किया।'
अरबाज पटेल की इन बातों को सुनने के बाद धनाश्री वर्मा बड़ा खुलासा करते हुए कहती हैं, 'वो तो फैलायेंगे ना...फालतू बात...सब नेगेटिव पीआर है, इसको नीचे करो। एक डर तो रहता ही है कि मैं मुंह ना खोल दूं तो पहले कैसे दबाए इंसान को। मैं बताउंगी न एक-एक पॉइंट तो...।' धनाश्री की इन बातों से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिश्ते को इनडायरेक्ट तरीके से कन्फर्म कर दिया है।
फैन्स यह जानने के लिए बेकरार है कि क्या चहल ने धनश्री को धोखा दिया है। वे चाहते हैं कि वह सच बोले। एक यूजर ने कमेट करते हुए लिखा , 'उस आदमी ने उसे कीचड़ में घसीटा। अब उसे सच को सबके सामने लाना चाहिए।'
