वेब सीरीज

Rise and Fall:भैया-भैया बोलकर अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह को लगाया चूना, छीनी बड़ी पावर

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल का कॉन्सेप्ट लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। कइयों का ये मानना है कि ये शो, बिग बॉस 19 से बेहतर है। पैसे और पावर के इस खेल में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हलिया एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने बड़ा गेम खेल दिया। उन्होंने पवन सिंह को अल्टीमेट रूलर बनने की रेस से बाहर कर दिया।

Image

Pic Credit- MX Player

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों ओटीटी पर छाया हुआ है। एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर इस शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। हाल ही में इस शो से 2 कंटेस्टेंट बाहर गए हैं। नूरिन शाह को रूलर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। तो वहीं संगीता फोगाट अपने पर्सनल रीजन की वजह से बाहर हो गई। इस बीच राइज एंड फॉल में एक टास्क हुआ, जिसमें अर्जुन बिजलानी अपना शातिर दिमाग चलवाया और पवन सिंह को चूना लगा दिया। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...

पवन सिंह से छिनी गई बड़ी पावर

दरअसल, टास्क में नयनदीप ने अर्जुन बिजलानी को अल्टीमेट रूलर बना दिया। अर्जुन को एक नाम लेना था जो कि अल्टीमेट रूलर बनने की रेस से बाहर हो जाए। उन्होंने पवन सिंह का नाम लिया, जिस वजह से वो अल्टीमेट रूलर नहीं बन पाए। इसके बाद पवन सिंह ने अहाना कुमरा को इस रेस से बाहर कर दिया। इस टास्क के अंत में अरबाज पटेल, आदित्य नारायण और अर्जुन बिजलानी अल्टीमेट रूलर बनने के दावेदार बने। आज पता चलेगा कि इनमें से कौन अल्टीमेट रूलर बनता है। हालिया एपिसोड में धनाश्री वर्मा काफी भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि नयनदीप ने उन्हें धोखा दिया। धनाश्री वर्मा ने पवन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस शो में सबसे सच्चे पवन सिंह ही है।

अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी में हुई बहस

टास्क के दौरान अरबाज और अर्जुन एक दूसरे से भिड़ गए। रेड रूम में अरबाज ने अर्जुन को बिन पेंदी का लोटा बता दिया। उस वक्त तो अर्जुन ने रिएक्ट नहीं किया। बाद में उन्होंने अरबाज को काफी लताड़ा। बताते चलें कि अरबाज पटेल को सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। अब अर्जुन के रूलर बनने के बाद वो काफी चिंतिंत है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article